1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु परिवार के पीठ पीछे इस शख्स के साथ हुआ रोमांटिक, शेयर किया #AbhiRa का वीडियो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु परिवार के पीठ पीछे इस शख्स के साथ हुआ रोमांटिक, शेयर किया #AbhiRa का वीडियो

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 14, 2023 02:52 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 02:52 pm IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु और प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा अलग हो गए हैं। इसलिए फैंस को कहानी पंसद नहीं आ रही है। हर्षद ने एक वीडियो शेयर किया है और यहां देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai harshad chopda share AbhiRa video - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : HARSHAD_CHOPDA

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है। इस सीरियल में हर्षद चोपडा (अभिमन्यु) और प्रणाली राठौड़ (अक्षरा) की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, करिश्मा सावंत (आरोही) के रूप में और जय सोनी (अभिनव) के रोल में नजर आ रहे हैं। पिछले 6 साल से अभिमन्यु और अक्षरा अलग-अलग रह रहे हैं। अभीरा के मेकर्स ने ''अभीरा'' को जिस तरह से अलग किया है फैंस को रास नहीं आ रहा है। उनके अलग होने के बाद से ''अभीरा'' स्टार्स अपने पुनर्मिलन की प्रतीक्षा करते हुए निर्माताओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, पुनर्मिलन अब बहुत दूर लगता है। अभीरा के प्रशंसक हर्षद चोपडा और प्रणाली राठौड़ को एक साथ एक फ्रेम में देखना मिस कर रहे हैं।

 

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ''अभीरा'' की ये वीडियो सुर्खियां बटोर रही है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के फैंस यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि इतने नाटक और दर्द के बाद प्यार की जहाज कैसे आगे बढ़ती है। अब अचानक से सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाले हर्षद चोपड़ा ने ''अभीरा'' का एक बहुत ही दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है, यह 2021 और 2022 के Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पलों का है। 

फैंस का कहना है कि वह अभिमन्यु और अक्षरा के एक साथ सीन को मिस कर रहे हैं और अब हर्षद चोपड़ा की स्टोरी वीडियो देखकर उन्हें लगता है कि हर्षद भी पुराने दिनों को याद कर रहा है। प्रशंसक हर्षद के वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और ''अभीरा'' के पलों को याद करते हुए इसे ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं। 

यहां देखें ट्वीट्स:

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में हम बिरला में एक पार्टी होते हुए देखेंगे। रूही को उसके दोस्त चिढ़ाते हैं कि उसका कोई असली पिता नहीं है। रूही रोती है और अभिमन्यु से इसका जिक्र करती है। रूही कहती है कि बच्चे कहते हैं कि वह उसका असली पिता नहीं है। अभिमन्यु और आरोही रूही को लेकर चिंतित हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: बरखा ने अनुपमा के भरे कान, माया ने गुस्से में की घिनौनी हरकतें

Gadar 2: सकीना के पिता अशरफ अली की दिखी झलक, सेट से वायरल हुआ सनी देओल का स्टंट सीन

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु ने दिल पर पत्थर रख कर लिया बड़ा फैसला, रूही हुई लपता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन