1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कबीर तोड़ेगा मायरा का दिल, अभिरा छिपाएगी अरमान से सच, पोद्दार हाउस में होगा नया हंगामा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कबीर तोड़ेगा मायरा का दिल, अभिरा छिपाएगी अरमान से सच, पोद्दार हाउस में होगा नया हंगामा

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 11, 2026 11:14 am IST,  Updated : Sep 11, 2026 11:14 am IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कबीर की वजह से मायरा का दिल टूट जाएगा। वहीं अपनी बेटी को दूसरा मौका देने के लिए अभिरा, अरमान से झूठ बोलते नजर आएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
अरमान-अभिरा और कबीर-मायरा Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत अरमान के अभिरा को मैसेज करने से होगी। वह अभिरा से मुक्ति के बारे में पूछते दिखाई देगा। कहानी में आगे दिखने को मिलेगा कि कावेरी 'सास बहू' ग्रुप में तान्या और कृष के बारे में मैसेज करेगी। इस बात पर विद्या और मनीषा भी अपनी चिंता जाहिर करते दिखाई देंगी। दोनों कावेरी से कहेगी कि मनोज, काजल को संभाल रहा है। वह इस बात पर भी चर्चा करते नजर आएंगे कि संजय को कृष पर हाथ नहीं उठाना चाहिए होगा। दूसरी ओर, देखने को मिलेगा कि मायरा को शक होगा कि कबीर की गर्लफ्रेंड है और इस बारे में सोचकर उसे दुख होने वाला है।

मायरा का दिल तोड़ेगा कबीर

मायरा, अरमान और अभिरा से कबीर की मदद करने के लिए झूठ बोलती दिखाई देगी। बाद में उसे अरमान-अभिरा से झूठ बोलने का पछतावा भी होगा कि उसने कबीर के लिए झूठ क्यों बोला। मायरा के घर से बाहर जाते ही अरमान-अभिरा पूरे पोद्दार परिवार के साथ अपनी बेटी को एक खास तोहफा देने का प्लान करते दिखाई देंगे। इस बीच, कृष की बात सुन सभी को हैरानी होगी। वह कहेगा कि क्या होगा अगर मायरा पास नहीं हुई तो। इस पर अरमान-अभिरा कहेंगे कि मायरा अपनी परीक्षा पास कर लेगी। कहानी में हैरान करने वाला मोड़ तब आएगा, जब जिया कबीर से मिलने आएगी। इस दौरान मायरा को यह जानकर दुख होने वाला है कि कबीर, जिया को प्रपोज करेगा।

कबीर को दूसरी लड़की संग देख टूटी मायरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा उस जगह पहुंच जाएगी, जहां कबीर और जिया साथ होंगे। कबीर को जिया को प्रपोज करते हुए देखकर मायरा रो पड़ती है। वहीं कबीर मायरा को देख लेगा और उससे पूछेगा कि वह यहां क्या कर रही है। बिना कुछ बोले मायरा वहां से भाग जाएगी।

मायरा पर भड़की अभिरा

अभिरा को पता चल जाएगा कि मायरा काव्या के घर नहीं गई थी और वह अपनी बेटी के लिए परेशान होगी। हालांकि, मायरा के घर लौटते ही अभिरा उस पर गुस्सा हो जाएगी। अभिरा, मायरा से काव्या के घर न जाने और झूठ बोलने के बारे में पूछते दिखाई देगी। मायरा माफी मांगते नजर आएंगी। मायरा, अभिरा से सच को अरमान से छिपाने के लिए कहते दिखाई देती है। ऐसे में अपनी बेटे के लिए अभिरा को अरमान से सच छुपाना पड़ता है।

मायरा की 1 गलती से होगा हंगामा

अरमान-अभिरा से कहते दिखाई देगा कि वह मायरा पर भरोसा करे, क्योंकि वह जिम्मेदार और समझदार है। वह कहेगा कि समझदार लोगों पर भरोसा करना चाहिए। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि मायरा की एंट्रेंस एग्जाम छूट जाएगी, जिसकी वजह से पोद्दार हाउस में जमकर हंगामा होगा। दूसरी ओर कबीर, मायरा से पूछता है कि वह एंट्रेंस वाले दिन क्यों आई थी।

(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)

ये भी पढ़ें - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा के फैसले ने अभिरा-अरमान की बढ़ाई चिंता, तान्या की याद में कृष बना 'देवदास'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन