1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा ने शेयर किए कुछ हसीन पल, मस्ती करते दिखें अभिमन्यु-आरोही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा ने शेयर किए कुछ हसीन पल, मस्ती करते दिखें अभिमन्यु-आरोही

 Published : Nov 09, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 11:20 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की प्रणाली राठौड़ ने शो के सेट से कुछ यादें शेयर की हैं। लीप के बाद शो से अक्षरा से लेकर अभिमन्यु तक कई किरदार शो से बाहर हो चुके हैं। इसी बीच अबिरा फैंन के साथ अक्षरा ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।

yrkkh- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद की कहानी शुरू हो चुकी है। शो में चौथी पीढ़ी की एंट्री हो चुकी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला अभिरा और शहजादा धामी अरमान का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को शो का मौजूदा ट्रैक पसंद आ रहा है, वहीं शो की पिछली लीड प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा ने सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्टार कास्ट के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपने सफर की एक झलक दिखाई है। इस वीडियो में लीप के पहेल की स्टार कास्ट नजर आ रही है। 

प्रणाली राठौड़ ने शेयर किया खास वीडियो

प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा ने एक वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने हसीन सफर के बारे में बताया है। इस में आपको सेट के कुछ अनमोल पल की झलक देखने को मिल जाएंगी, जिसमें करिश्मा सावंत, हर्षद चोपड़ा, गरिमा डिमरी और मयंक अरोड़ा सहित शो के कलाकार शो की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो देख फैंस को अबीर की याद आने लगी। प्रणाली ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'कुछ हसीन पल।'

यहां देखें वीडियो- 

ये रिश्ता क्या कहलाता है की तीसरी पीढ़ी 

तीसरी पीढ़ी का ट्रैक कुछ बड़े बदलावों के साथ खत्म हुआ। आरोही की मौत अक्षरा की वजह से हुई। रूही अक्षरा से नफरत करती है क्योंकि वह उसकी मां की मौत के लिए जिम्मेदार है। एक दुर्घटना में अभिमन्यु और अबीर की मौत हो गई। अक्षरा, अभिनव की बच्ची अभिरा को जन्म देती है और उसके साथ अपनी जिंदगी बिताने लगती है। अक्षरा गोयनका और बिड़ला परिवार को छोड़ देती है। जेनरेशन लीप के बाद नई स्टार कास्ट और नई कहानी लोगों को पसंद आ रही है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई कहानी 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रणाली राठौड़ (अक्षरा), अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा), मिमी (स्वाति चिटनिस), अबीर सिंह (कैरव), शांभवी सिंह (मुस्कान) जैसे कई कलाकार बिड़ला परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शो से बाहर हो गए, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया। जेनरेशन लीप के बाद प्रीति अमीन शो में प्रणाली राठौड़ की जगह अक्षरा का किरदार निभाती नजर आ रही हैं, जो अपनी बेटी अभिरा की शादी करना चाहती है। हालांकि, अभिरा शादी नहीं करना चाहती है और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है और अक्षरा की तरह एक फमेस वकील बनना चाहती है।

ये भी पढ़ें-

मशहूर इंडियन एक्टर का 63 साल की उम्र में निधन, ऑस्कर में पहुंची थी इनकी फिल्म

TRP List Week 44 में इस शो ने छीनी 'अनुपमा' की बादशाहत, छूटे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पसीने

शादी के ठीक बाद जब वेकेशन पर गईं थी परिणीति चोपड़ा, शेयर की वो तस्वीरें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन