मुंबई: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में अमेरिकी मूल के अभिनेता और संगीतकार एलेक्स ओ'नेल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें वेब शो 'आर्या' में संस्कृत श्लोकों को सीखना और सुनाना था। उन्होंने कहा, "पहले देवनागरी पढ़ना और लिखना सीखने में मददगार रहा, लेकिन यह भी मैं कहूंगा कि इन सुंदर 'भगवद् गीता' श्लोकों को याद करने में मुझे लगभग 50 घंटे लगे। वे अब मेरी यादों में इस तरह समाए हुए हैं, कि मैं कभी-कभी खुद को उन्हें अनजाने में सुनता हुआ पाता हूं, जैसे कोई गीत जो मेरे दिमाग में अटका हो।"
Related Stories
शो में वह बॉब विल्सन नामक संगीतकार की भूमिका में नजर आएंगे। संगीतकार विशाल खुराना ने श्लोकों में संगीत को भी जोड़ा है। उन्होंने आगे कहा, "भाषा खुद में ही स्वाभाविक रूप से संगीतमय है, विशेष रूप से संस्कृत। जब आप पंक्तियों में माधुर्य की एक परत जोड़ते हैं, तो यह उन्हें सीखने का काम बहुत तेज, और अधिक सुखद बनाता है।"
आज से सुष्मिता सेन की वेब सीरीज हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)