1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. आर्या को-स्टार अंकुर भाटिया ने की सुष्मिता सेन की तारीफ, कहा- बहुत मोटिवेटिंग हैं

आर्या को-स्टार अंकुर भाटिया ने की सुष्मिता सेन की तारीफ, कहा- बहुत मोटिवेटिंग हैं

 Published : Jun 07, 2020 11:57 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 11:57 pm IST

अभिनेता अंकुर भाटिया का कहना है कि उनकी फिल्म 'आर्या' की सह-कलाकार सुष्मिता सेन बहुत मोटिवेटिंग हैं। यह सीरीज 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'हसीना पारकर' के अभिनेता अंकुर भाटिया का कहना है कि उनकी फिल्म 'आर्या' की सह-कलाकार सुष्मिता सेन बहुत मोटिवेटिंग हैं। उन्होंने कहा, "मैं 'आर्या' में संग्राम का किरदार निभा रहा हूं जो फिल्म का केंद्रीय पात्र है। इसमें सुष्मिता मैम मेरी बड़ी बहन की भूमिका में हैं।"

सुष्मिता के बारे में उन्होंने कहा, "हम एक दूसरे के साथ एक अच्छा बांड शेयर करते हैं। हमने एक दूसरे से जीवन की खूब बातें शेयर की और शूटिंग के दौरान हमने खूब मजे भी किए। उन्होंने एक सह- कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त की तरह मुझे सपोर्ट और मोटिवेट किया है।

सुष्मिता सेन आर्या से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रही हैं। आर्या का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सुष्मिता के साथ एक्टर चंद्रचूड़ भी वापसी कर रहे हैं। यह उनका भी डिजिटल डेब्यू है। सुष्मिता अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। आर्या' लोकप्रिय डच क्राइम ड्रामा 'पेनोजा' का आधिकारिक रीमेक है। शो को संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह चौधरी ने लिखा है। इसमें नमित दास, सिकंदर खेर, जयंत कृपलानी, सोहिला कपूर, सुगंध गर्ग, माया सरीन, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी भी हैं।

एंडेमोल शाइन द्वारा सह-निर्मित यह सीरीज 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन