1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अजय देवगन फिल्मों के बाद अब OTT पर मचाएंगे धमाल, डेब्यू वेब सीरीज #Rudra का फर्स्ट लुक आया सामने

अजय देवगन फिल्मों के बाद अब OTT पर मचाएंगे धमाल, डेब्यू वेब सीरीज #Rudra का फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Apr 20, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 12:55 pm IST

अजय देवगन जिस वेब सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, वो क्राइम ड्रामा शो है।

ajay devgn degital debut Rudra The Edge Of Darkness on Disney Plus Hot star VIP- India TV Hindi
अजय देवगन फिल्मों के बाद अब OTT पर मचाएंगे धमाल, डेब्यू वेब सीरीज #Rudra का फर्स्ट लुक आया सामने Image Source : TWITTER: AJAY DEVGN

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन फिल्मों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वो क्राइम-ड्रामा सीरीज 'रुद्र: द ऐज ऑफ डार्कनेस' में नज़र आएंगे। उनके इस नए शो से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। वो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। 

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रुद्र सीरीज का पोस्टर जारी किया। इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल इसकी शूटिंग जल्द ही मुंबई में ही शुरू होगी। इस शो का निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। ये ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम-ड्रामा सीरीज 'लूथर' का रीमेक है। 

फिर कॉमेडी की तरफ मुड़े अजय देवगन, सिद्धार्थ राय कपूर की फिल्म गोबर! में करेंगे काम

बता दें कि इससे पहले अजय बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'त्रिभंग' और 'द बिग बुल' रिलीज हो चुकी है। 

अजय देवगन फिलहाल कई फिल्मों से बतौर अभिनेता और निर्माता जुड़े हैं। इनमें कॉमेडी मूवी 'गोबर' शामिल है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के साथ अपने कैमियो की शूटिंग भी कर रहे हैं।

अजय 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ भी नजर आएंगे। यही नहीं, वह फिल्म 'मैदान' में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के रूप में नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन