1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अमित साध ने पूरी की 'ब्रीद 2' की शूटिंग

अमित साध ने पूरी की 'ब्रीद 2' की शूटिंग

 Published : Jun 07, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 03:44 pm IST

अमित साध ने वेब सीरीज के दूसरे संस्करण 'ब्रीद 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। 

अमित साध - India TV Hindi
अमित साध 

मुंबई: अभिनेता अमित साध ने वेब सीरीज के दूसरे संस्करण 'ब्रीद 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को अमित ने शो के क्लैप बोर्ड के एक ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर साझा करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, "एक और सफर खत्म हुआ, बल्कि एक सीजन खत्म हुआ, आपके सामने 'ब्रीद 2' को लेकर आने की प्रतीक्षा नहीं कर पा रहा हूं।"

एमेजॉन प्राइम वीडियो सीरीज के पहले संस्करण में आर. माधवन, ऋषिकेश जोशी, सपना पब्बी, अथर्व विश्वकर्मा और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल थे।

इसके नए सीजन में अभिषेक बच्चन, सियामी खेर और अमित मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'ब्रीद 2' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें साधारण लोगों की जिंदगी में आने वाली असाधारण मुसीबतों और उनकी परिस्थियों को दिखाया गया है।

Also Read:

सुरभि चंदना संजीवनी के रीमेक में नकुल मेहता नहीं इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

रणवीर सिंह की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था रिजेक्ट

रिलेशनशिप को लेकर शाहिद कपूर ने खोले राज, कहा- कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन