1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' 27 सितंबर को होगी लॉन्च

इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' 27 सितंबर को होगी लॉन्च

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2019 07:35 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 07:36 pm IST

शाहरुख खान के प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वेबसीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' 27 सितंबर को लॉन्च होगी। इमरान हाशमी इस शो के साथ वेब वर्ल्ड में डेब्यू कर रहे हैं।

Emraan hashmi- India TV Hindi
Emraan hashmi Image Source : TWITTER

सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वेबसीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' 27 सितंबर को लॉन्च होगी। इमरान हाशमी इस शो के साथ वेब वर्ल्ड में डेब्यू कर रहे हैं। शाहरुख ने ट्वीट किया है, "27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर एक्शन से भरपूर सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' के लिए तैयार रहें।"

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव वर्मा ने भी ट्वीट किया, "नेटफ्लिक्स इंडिया पर हमारी पहली वेब सीरीज के लिए तारीख मिल गई है । 27 सितंबर को एक्शन से भरपूर 'बार्ड ऑफ ब्लड' के लिए तैयार हो जाइए।"

यह वेब सीरीज बिलाल सिद्दीकी की किताब 'द बार्ड ऑफ ब्लड' पर आधारित है।

कई भाषाओं में प्रसारित होने वाली यह वेब सीरीज एक निर्वासित जासूस, कबीर आनंद की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। 

Also Read:

ऑल्ट बालाजी ने 'द वर्डिक्ट - स्टेट वर्सेस नानावती' के नए पोस्टर किए रिलीज

दीया मिर्जा के बाद अब वेब शो 'मिसेज सीरियल किलर' में जैकलीन फर्नांडिस के अपोजिट नजर आएंगे मोहित रैना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन