1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री, अंडरकवर एजेंट का निभा रही हैं किरदार

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री, अंडरकवर एजेंट का निभा रही हैं किरदार

 Published : Nov 27, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 02:58 pm IST

'कैरोलाइन कामाक्षी' एक तमिल वेब सीरीज है, जिसमें जॉर्जिया खूब सारा एक्शन करती दिखाई देंगी।

Giorgia Andriani- India TV Hindi
जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही वेब सीरीज में करने जा रही हैं डेब्यू

मुंबई: इतालवी मॉडल और अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। वो जल्द ही 'कैरोलाइन कामाक्षी' से डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो में जॉर्जिया एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाएंगी। 

'कैरोलाइन कामाक्षी' एक तमिल वेब सीरीज है, जिसमें जॉर्जिया एक अंडरकवर एजेंट के किरदार को निभाते नजर आएंगी, जिसका नाम है कैरोलाइन। वेब सीरीज में पुडुचेरी में छुट्टियां बिताने के दौरान कैरोलाइन को मजबूरन एक केस की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।

काजोल से फैन ने पूछा- लाइफ में अजय देवगन नहीं होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं? एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

 

जॉर्जिया ने आईएएनएस से कहा, "मैंने इस सीरीज को चुना, क्योंकि मैं एक बहुत ही रोचक किरदार निभाने वाली हूं - कैरोलाइन। इस किरदार में विरोधाभासी पहलू हैं जिसे निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा और यह मुझे बेहद प्रेरणादायक लगा।"

बता दें कि कई लोग इस बात की उम्मीद लगा रहे थे कि जॉर्जिया एंड्रियानी 'दबंग 3' से डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन जॉर्जिया का कहना है कि वह न तो इसमें एक्टिंग कर रही हैं और न ही किसी स्पेशल सॉन्ग पर परफॉर्म कर रही हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन