1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. ईशा गुप्ता को नहीं पता कि गोल्डी बहल ने किया रिजेक्टएक्स का निर्देशन

ईशा गुप्ता को नहीं पता कि गोल्डी बहल ने किया रिजेक्टएक्स का निर्देशन

 Published : May 17, 2020 04:40 pm IST,  Updated : May 17, 2020 04:40 pm IST

रिजेक्टएक्स शो में सुमित व्यास, अनिशा विक्टर, अहमद मासी वली, रिधि खाखर, पूजा शेट्टी, सादिका स्याल और आयुष खुराना भी शामिल हैं। यह शो जी5 पर प्रसारित होगा।

ईशा गुप्ता को नहीं पता...- India TV Hindi
ईशा गुप्ता को नहीं पता कि गोल्डी बहल ने किया रिजेक्टएक्स का निर्देशन Image Source : TWITTER

मुंबई: वेब सीरीज रिजेक्टएक्स के नए सीजन में प्रमुख महिला किरदार की भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी ईशा गुप्ता का कहना है कि हालांकि उन्होंने शो का पहला सीजन देखा है, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि गोल्डी बहल ने इसे निर्देशित किया था। यह जानकारी उन्हें तब हुई, जब वह निर्माता से मिलने गईं। ईशा ने  कहा, "जब मैंने शो का पहला सीजन देखा, तब मैं उसे एक दर्शक की तरह देख रही थी और उसी में व्यस्त थी, वह दिलचस्प शो है। मैंने यह जानने की कोशिश नहीं की कि निर्देशक कौन था। यह कॉलेज के बच्चे के एक झुंड, उनकी दुनिया, प्रोफेसर के साथ उनके समीकरण आदि के बारे में एक मजेदार शो है। जब गोल्डी ने मुझे दूसरे सीजन में भाग लेने के लिए बुलाया, तो मैंने उनसे माफी मांगते हुए कहा, 'सॉरी गोल्डी, मुझे नहीं पता था कि यह शो आपने बनाया है!"'

अभिनेत्री ने कहा, "उनकी प्रतिक्रिया थी, 'क्या? आपने यह भी पता लगाने की जहमत नहीं उठाई कि इसका मेकर कौन है?' लेकिन फिर हम दोनों हंस पड़े।" शो में वह प्रोफेसर अनुष्का राव की हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए एक जांच अधिकारी के किरदार को निभा रही हैं।

इस शो में सुमित व्यास, अनिशा विक्टर, अहमद मासी वली, रिधि खाखर, पूजा शेट्टी, सादिका स्याल और आयुष खुराना भी शामिल हैं। यह शो जी5 पर प्रसारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन