1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' के लीड रोल के लिए पहली ही पसंद थे जयदीप अहलावत

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' के लीड रोल के लिए पहली ही पसंद थे जयदीप अहलावत

 Published : May 13, 2020 07:38 pm IST,  Updated : May 13, 2020 07:38 pm IST

'पाताल लोक' वेब सीरीज 15 मई, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी जिसमें हाथीराम चौधरी की मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत नज़र आएंगे। इस सीरीज से अनुष्का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

 'पाताल लोक' के लीड रोल...- India TV Hindi
 'पाताल लोक' के लीड रोल के लिए पहली ही पसंद थे जयदीप अहलावत! Image Source : INSTAGRAM- AMAZON PRIME VIDEO

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की अपकमिंग ऑरिजिनल वेब सीरीज "पाताल लोक" अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। यह वेब सीरीज 15 मई, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी जिसमें हाथीराम चौधरी की मुख्य भूमिका में जयदीप अहलावत नज़र आएंगे। शो के निर्माता, सुदीप शर्माने बताया कि जयदीप इस भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद थे।

निर्माता सुदीप शर्मा ने एनएच 10 और उड़ता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में लिखी हैं, उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा-,"मुझे विश्वास था कि मैं जयदीप को पाताल लोक में मुख्य भूमिका में देखना चाहता हूँ। मैंने उनके साथ पहले कभी काम नहीं किया है, लेकिन स्क्रीन पर उनके प्रयास की हमेशा प्रशंसा की है। मुझे पता था कि जयदीप हरियाणा से है और इस भूमिका में प्रामाणिकता ला सकता है; हमारे लिए बोनस यह था कि उनके मित्र और परिवार के कई सदस्य भारतीय पुलिस बल और सेना का हिस्सा हैं, जिस वजह से उन्हें अपने किरदार में अच्छे से फिट होने की प्रक्रिया में मदद मिली है। "

जयदीप का किरदार इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी हमें जीवित रहने के खेल में एक शानदार सबक सिखाते हुए नज़र आएगा। सीरीज़ ने अपने लुक से, दर्शकों को प्रभावित किया है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही फैन्स को इस सीरीज की रिलीज का इंतजार है।  ट्रेलर में 'पाताल लोक' की कहानी की एक अनदेखी कहानी दिखाई जाएगी। अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ 'पताल लोक' 15 मई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन