1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. Broken But Beautiful 3: 'क्या किया है तूने' गाना रिलीज, दिखी सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की रोमांटिक केमिस्ट्री

Broken But Beautiful 3: 'क्या किया है तूने' गाना रिलीज, दिखी सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की रोमांटिक केमिस्ट्री

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : May 27, 2021 01:57 pm IST,  Updated : May 27, 2021 01:57 pm IST

एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' के कई गाने पहले रिलीज हो चुके हैं। इस सॉन्ग में सिद्धार्थ और सोनिया की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाया गया है।

Kya Kiya Hain Tune song out Sidharth Shukla sonia rathee romantic chemistry Broken But Beautiful 3 - India TV Hindi
Broken But Beautiful 3: 'क्या किया है तूने' गाना रिलीज, दिखी सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की रोमांटिक केमिस्ट्री  Image Source : INSTAGRAM

सिद्धार्थ शुक्ला की अपकमिंग वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' का नया गाना 'क्या किया है तूने' रिलीज हो गया है। इसमें सिद्धार्थ की सोनिया राठी संग रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। फैंस का कहना है कि दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि एकता कपूर की इस वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन के गाने सुपरहिट हुए थे। इसमें विक्रांत मैसी, हरलीन सेठी, जितिन गुलाटी, अनुजा जोशी और गौरव अरोड़ा सहित कई स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई थी।

'क्या किया है तूने' गाना हुआ रिलीज:

सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया रियल लाइफ में वो 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3' के अगत्स्य से कितने मिलते हैं

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है। न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं। दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए। आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है। जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है।

किरदार से खुद का मेल पाते हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला सीरीज में अगत्स्य नामक एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं। यह एक जटिल इंसान का किरदार है, जो प्यार और उसके साथ आने वाली हर चीज के बीच फंसकर रह जाता है। अभिनेता का कहना है कि यह किरदार उनकी निजी जिंदगी से कुछ-कुछ मेल खाता है। सिद्धार्थ कहते हैं, "एक अभिनेता के तौर पर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो विधिवत अभिनय करते हैं। मैं खुद को अगत्स्य से रिलेट कर पाता हूं और मेरे ख्याल से जिंदगी अनुभवों के बारे में है। यह वे अनुभव हैं, जो आपको बनाते हैं। मेरे पास भी इस तरह के कई अनुभव हैं और इसलिए मैं खुद की छवि इसमें देख पाता हूं और इसी हिसाब से मैंने परफॉर्म किया है।"

'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' मशहूर फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन है, जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं। 29 मई को इसे प्रसारित किया जाएगा।

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन