1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. मोहित रैना, कोंकणा सेन की वेब सीरीज़ 'मुंबई डायरीज़ 26/11' का टीज़र रिलीज़

मोहित रैना, कोंकणा सेन की वेब सीरीज़ 'मुंबई डायरीज़ 26/11' का टीज़र रिलीज़

 Published : Aug 19, 2021 05:55 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:39 am IST

कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे कलाकारों से सजी मुंबई डायरीज 26/11 अमेजन प्राइम वीडियो पर 9 सितंबर को रिलीज होगी।

mumbai diaries - India TV Hindi
मुंबई डायरीज़ 26/11' का टीज़र रिलीज़ Image Source : INSTAGRAM-MOHIT RAINA

कोरोना काल में हमने डॉक्टरों और मेडिकल वॉरियर्स को जान बचाने के लिए दिन-रात निस्वार्थ भाव से काम करते देखा है। ऐसी ही बहादुरी और वीरता डॉक्टरों ने उस वक्त दिखाई थी जब 26/11 के हमले में पूरी मुंबई दहल गई थी। मोनिशा आडवाणी व एम्मे एंटरटेनमेंट के मधु भोजवानी द्वारा निर्मित यह काल्पनिक मेडिकल ड्रामा निखिल गोंसाल्वेस के साथ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित है। मुंबई डायरी 26/11 में डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अस्पताल के कर्मचारियों की अनकही कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने 26 नवंबर 2008 में शहर को तबाह करने वाले आतंकी हमलों के दौरान जान बचाने के लिए अथक प्रयास किया था। 

कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मुंबई डायरीज 26/11 को 9 सितंबर, 2021 में 240+ देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा। 

मुंबई डायरीज़ 26/11 एक काल्पनिक मेडिकल ड्रामा है जो उस अविस्मरणीय रात पर बेस्ड है, जिसने शहर को भी एकजुट किया था। यह सीरीज उन घटनाओं का लेखा-जोखा है जो एक सरकारी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सामने आती हैं।

देखिए टीजर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन