1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. The Family Man 2 के लिए पंकज त्रिपाठी ने दी बधाई तो बोले मनोज बाजपेयी: 'नीक ना लागी तो मछरि खइया दिहा'

The Family Man 2 के लिए पंकज त्रिपाठी ने दी बधाई तो बोले मनोज बाजपेयी: 'नीक ना लागी तो मछरि खइया दिहा'

 Published : Jun 07, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 12:21 pm IST

The Family Man 2 को लेकर मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी को ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

pankaj tripathi wishes manoj bajpayee for the family man 2 actor if you do not like feed me fish- India TV Hindi
The Family Man 2 के लिए पंकज त्रिपाठी ने दी बधाई तो बोले मनोज बाजपेयी: 'नीक ना लागी तो मछरि खइया दिहा' Image Source : INSTAGRAM: PANKAJTRIPATHI/MANOJBAJPAYEE

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शो की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो मनोज और साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की भी सराहना हो रही है। अब अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर पर मनोज को बधाई दी तो अभिनेता ने उन्हें भोजपुरी भाषा में और बिहारी अंदाज में रिप्लाई किया। दोनों का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट किया- "वाह बधाई और शुभकामनाएं भैया पूरी टीम को। जय हो।" इसके बाद मनोज बाजपेई ने उन्हें जवाब देते हुए रीट्वीट किया- "धन्यवाद त्रिपाठी जी !!! समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए !! नीक लागी त फ़ोन करिहा आ ना लागी तो मछरि खिया दिहा।" यानि अगर आपको पसंद आए तो फोन करिएगा और ना पसंद आए तो मछली खिला दीजिएगा। फिर पंकज ने दोबारा जवाब दिया- "जी भैया पसंद आइ आऊर भोज भात भी होई।" यानि पसंद भी आएगा और खाना-पीना भी होगा। ता दें कि दोनों ही अभिनेता बिहार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय भाषा में बात करना फैंस को पसंद आ रहा है। 

मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के ट्वीट
Image Source : TWITTER मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के ट्वीट

बता दें कि 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का प्रसारण 3 जून से शुरू हो चुका है। सीरीज में लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी जहां सीजन वन के अपने किरदार को दोहराते नजर आए, वहीं प्रियमणि राज, शारिब हाशमी, सीमा विश्वास, दर्शन कुमार, शरद केल्कर, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकारों को भी अहम भूमिकाओं में शामिल किया गया।

इसकी खास बात यह है कि इस शो के माध्यम से दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी भी डिजिटल क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन