1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'द हॉलिडे' वेब सीरीज में बेहद खास है प्रियांक शर्मा का रोल

'द हॉलिडे' वेब सीरीज में बेहद खास है प्रियांक शर्मा का रोल

 Published : Aug 12, 2019 09:30 am IST,  Updated : Aug 12, 2019 09:30 am IST

प्रियांक शर्मा का मानना है कि 'द हॉलिडे' में उनका किरदार मजेदार है। 

प्रियांक शर्मा - India TV Hindi
प्रियांक शर्मा 

मुंबई: अभिनेता प्रियांक शर्मा का मानना है कि 'द हॉलिडे' में उनका किरदार मजेदार है। 'पंच बीट' में उन्होंने गंभीर किरदार राहत की भूमिका निभाई थी, मगर इसमें हल्के मिजाज का किरदार मिलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं। 'द हॉलिडे' में प्रियांक पैट्रिक नामक एक मजेदार शख्स का किरदार निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "एक कलाकार के नाते, आप जिस किरदार को निभाते हैं, उसकी जटिलता के बारे में नहीं सोचते। आप बस काम करना चाहते हैं, चाहे किरदार कोई भी हो। 'द हॉलिडे' के लिए शूटिंग एक वेलकम ब्रेक है और यह राहत की गंभीर भूमिका से काफी हद तक राहत दिलाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "पैट्रिक हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। वह एक ऐसा दोस्त है जिसकी चाहत हर किसी को होती है और इस किरदार को निभाने में बेहद मजा आया।"

Also Read:

58 साल की उम्र में भी इतने Fit हैं सुनील शेट्टी, 'मोहरा' से लेकर 'बॉर्डर' जैसी हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम

TV सीरियल 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' की एक्ट्रेस टीना फिलिप ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, देखें Pics

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन