अभिनेत्री साक्षी तंवर 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कार्यक्रमों के लिए घर-घर में मशहूर हैं और अब वह बहुत जल्द ही निर्माता एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'M.O.M. - Mission Over Mars' में एक वैज्ञानिक के किरदार को निभाते दिखेंगी।
Related Stories
ALT बालाजी का यह शो चार महिला वैज्ञानिकों के ऊपर आधारित होगा, जो मंगल ग्रह पर जाने की भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मिशन का पूरा लेखा-जोखा तैयार करेंगी।
इन चार महिला वैज्ञानिकों में से एक साक्षी भी होंगी जिनके किरदार का नाम नंदिता होगा।
साक्षी ने एक बयान में कहा, "'M.O.M. - Mission Over Mars..' वेब सीरीज पूरी तरह से महिलाओं पर केन्द्रित है। मैं बेहद खुश हूं कि ALT बालाजी ने मुझे नंदिता हरिप्रसाद का रोल ऑफर किया जो कि आईएसए की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं।"
'एम.ओ.एम..' साक्षी के अलावा मोना सिंह, निधि सिंह और पॉलोमी घोष मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Also Read:
सुरभि चंदना संजीवनी के रीमेक में नकुल मेहता नहीं इस एक्टर संग करेंगी रोमांस
रणवीर सिंह की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था रिजेक्ट
रिलेशनशिप को लेकर शाहिद कपूर ने खोले राज, कहा- कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे