1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज को उनकी डिजिटल मूवी 'मिसेज सीरियल किलर' के लिए दी बधाई

सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज को उनकी डिजिटल मूवी 'मिसेज सीरियल किलर' के लिए दी बधाई

 Published : May 01, 2020 06:35 pm IST,  Updated : May 01, 2020 06:53 pm IST

'मिसेज सीरियल किलर' को नेटफ्लिक्स के लिए एक ओरिजनल के रूप में निर्मित किया गया है, इस फिल्म में मोहित रैना और मनोज बाजपेयी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान-जैकलीन फर्नांडिस- India TV Hindi
सलमान खान-जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडीज , मनोज बाजपेयी और मोहित रैना की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। इस फिल्म के लिए जैकलीन के दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बधाई दी है। सलमान ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- नेटफ्लिक्स की नई फिल्म के लिए तुम्हें बधाई जैकी।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं उस जगह पहुंच गई हूँ जहाँ मुझे अब किसी चीज़ की परवाह नहीं है। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं एक्सपेरिमेंट नहीं करूंगी तो कभी भी आगे नहीं बढ़ पाऊंगी। ट्रांजीशन हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि आप नहीं जानते कि आप सही चाल चल रहे हैं या नहीं। लेकिन मैं 'मिसेज सीरियल किलर' को अपने करियर के अगले अध्याय की शुरुआत के रूप में देख रही हूं। ”

'मिसेज सीरियल किलर' को नेटफ्लिक्स के लिए एक ओरिजनल के रूप में निर्मित किया गया है और शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित व उनकी पत्नी फराह खान द्वारा निर्मित है, जहां दर्शक जैकलीन फर्नांडीज को मनोज बाजपेयी और मोहित रैना के साथ स्क्रीन पर देखेंगे। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन