1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. श्रुति हासन ने काजोल को बताया 'प्रेरणा', शॉर्ट फिल्म 'देवी' का एक्सपीरियंस किया शेयर

श्रुति हासन ने काजोल को बताया 'प्रेरणा', शॉर्ट फिल्म 'देवी' का एक्सपीरियंस किया शेयर

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 03:04 pm IST

'देवी' शॉर्ट फिल्म से श्रुति डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। इसमें 9 महिलाओं की अलग-अलग संघर्ष भरी कहानी दिखाई जाएगी।

shruti hassan devi - India TV Hindi
श्रुति हासन ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

मुंबई: अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन ने लघु फिल्म 'देवी' में 'प्यारी महिलाओं' संग काम करने के अपने बेहतरीन अनुभव साझा किए हैं। श्रुति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काजोल, नीना कुलकर्णी, यशस्विनी दायमा और शिवानी रघुवंशी जैसी फिल्म में शामिल अभिनेत्रियों संग नजर आ रही हैं।

श्रुति ने इसके कैप्शन में लिखा, "#Devi का हिस्सा बनने का अनुभव बेहद यादगार है और यह काफी समृद्धशाली रहा है। मेरा मानना है कि महिलाओं के बीच का अटूट रिश्ता बेहद मजबूत होता है और यह बेहद आवश्यक भी है और इसके साथ ही मैंने इन प्यारी महिलाओं के लिए कुछ लिखने का भी सोचा है।"

'देवी' का पोस्टर देख अजय देवगन को काजोल पर हुआ गर्व, कहा- संवेदनशील फिल्म जो सही दिशा में जा रही है

वह आगे लिखती हैं, "इस तस्वीर में नेहा धूपिया की कमीं खल रही है, लेकिन चीजों के प्रति उनकी उर्जा और प्रगतिशील दृष्टिकोण मुझे काफी पसंद है। शिवानी रघुवंशी बेहद प्यारी हैं और उनमें एक ठहराव है, पहली बार तुम्हें एक वेब सीरीज में देखा था और उसमें तुम्हारा काम मुझे बहुत भाया। यशस्विनी दायमा इस क्यूट पैकेज की सबसे बड़ी प्रतिभा हैं, तुम हमेशा मेरी हकुना मटाटा बनी रहोगी।"

श्रुति ने काजोल को "शब्दों से परे एक प्रेरणा बताया।"

काजोल समेत 9 एक्ट्रेसेस की शॉर्ट फिल्म 'देवी' का नया पोस्टर आया सामने

वह आगे लिखती हैं, "नीना कुलकर्णी आपके मजेदार व्यक्तित्व और विनम्रता से मुझे बहुत प्रेम है, जिंदगी और लोगों के प्रति आपके नजरिए का मैं इज्जत करती हूं। आप बेहद प्रेरणादायक और बेहद अच्छी हैं। मुक्ता बर्वे तुम्हें जानना बहुत अच्छा रहा और तुम बेहद प्रतिभाशाली हो!!! हमारी निर्देशक प्रियंका बनर्जी इस बेहतरीन स्क्रिप्ट के लिए आपका धन्यवाद।"

बता दें कि 'देवी' शॉर्ट फिल्म से श्रुति डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। इसमें 9 महिलाओं की अलग-अलग संघर्ष भरी कहानी दिखाई जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन