1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. वेब सीरीज़ 'बारिश' सीज़न 2 के साथ एक बार फिर रोमांस में भीगने के लिए हो जाइए तैयार

वेब सीरीज़ 'बारिश' सीज़न 2 के साथ एक बार फिर रोमांस में भीगने के लिए हो जाइए तैयार

 Published : Apr 24, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 03:01 pm IST

पहले  सीज़न ने कई सारे सवाल मन में खड़े किए थे अब उन सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। 

वेब सीरीज़ 'बारिश' सीजन...- India TV Hindi
वेब सीरीज़ 'बारिश' सीजन 2

बारिश सीजन 1 के अंत में गौरवी सलाखों के पीछे चली गई थी, जिससे दर्शक परेशान थे और उनके मन में कई सवाल थे। अब भी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। क्योंकि ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी जल्द 'बारिश' के दूसरे सीजन के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए, शो में इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार, आशा नेगी और शरमन जोशी के साथ-साथ प्रिया बनर्जी, मनीत जौरा, साहिल श्रॉफ दूसरे सीजन में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है और साथ ही कुछ नए कलाकार इस दूसरे सीजन में अपने हुनर का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे।

रोमांटिक नाटक के पहले सीज़न में रिश्तों को बनाए रखने की कठिनाइयों के साथ-साथ गौरवी (आशा नेगी) और अनुज (शरमन जोशी) की अपूर्ण प्रेम कहानी में उनके संबंधित परिवारों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को दिखाया गया था। लेकिन गौरवी को जेल हो जाने के बाद यह दोनों अलग हो जाते है। और इसके बाद इनकी ज़िन्दगी क्या मोड़ लेती है ये देखना बाकी है! क्या गौरव और अनुज एक साथ आएंगे? यदि हाँ, तो क्या उनका रिश्ता पहले जैसा होगा? जल्द ही इन सभी सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे। 25 अप्रैल को सीरीज का टीजर सामने आएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन