1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'द फैमिली मैन 2' के 'चेल्लम सर' का किरदार इंटरनेट पर क्यों हो रहा है ट्रेंड? जानें इसकी वजह

'द फैमिली मैन 2' के 'चेल्लम सर' का किरदार इंटरनेट पर क्यों हो रहा है ट्रेंड? जानें इसकी वजह

 Published : Jun 09, 2021 03:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 03:51 pm IST

सीरीज का एक कैरेक्टर इंटरनेट पर काफी ट्रेंड में है और फैंस इसे लेकर काफी चर्चा भी कर रहे हैं। सीरीज में 'चेल्लम सर' का किरदार ट्विटर पर जनता के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

The Family Man 2- India TV Hindi
'द फैमिली मैन 2' के 'चेल्लम सर' का किरदार इंटरनेट पर क्यों हो रहा है ट्रेंड? Image Source : TWITTER/@AGRAWALANKIT84

मनोज बाजपेयी के अमेजन प्राइम सीरीज के शो 'द फैमिली मैन 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस शो को देश-दुनिया के फैंस ने भी खूब पसंद किया है। सीरीज का एक कैरेक्टर इंटरनेट पर काफी ट्रेंड में है और फैंस इसे लेकर काफी चर्चा भी कर रहे हैं। सीरीज में 'चेल्लम सर' का किरदार ट्विटर पर जनता के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में 'चेल्लम सर' का किरदार निभाने वाले तमिल अभिनेता उदय महेश को फैंस ने खूब पसंद किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो चेल्लम सर में उदय महेश की भूमिका एक सेवानिवृत्त एनआईए अधिकारी की हैं, जो यहां मनोज बाजपेयी और उनकी टीम का मार्गदर्शन करते नजर आ रहे हैं। शो में मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी और प्रियामणि जैसे स्टारकास्ट के बावजूद, चेल्लम सर का किरदार काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

लोगों ने कई मजेदार मीम्स बनाकर चेल्लम सर के किरदार की तारीफ की और अब उन्हें लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक नजर इन ट्वीट्स पर:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन