1. Hindi News
  2. Explainers
  3. Explainer: चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया खतरनाक हथियार, नाम दिया बीम वेपन; जानिए ये है क्या?

Explainer: चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया खतरनाक हथियार, नाम दिया बीम वेपन; जानिए ये है क्या?

 Published : Nov 25, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 04:11 pm IST

चीन हथियारों के क्षेत्र में बेहद तेज गति से प्रगति कर रहा है। चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने एक बेहद उन्नत हथियार का परीक्षण किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर यह हथियार चीज क्या है।

China Beam Weapon (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
China Beam Weapon (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

China Beam Weapon: चीन ने बीते कुछ वर्षों में उन्नत तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसी क्रम में चीन के सांइटिस्टों ने दावा किया है कि उन्होंने स्टार वॉर्स मूवी के डेथ स्टार से प्रेरित होकर एक बेहद खतरनाक हथियार बनाया है। चीन ने इसे नाम दिया है बीम वेपन। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिन लोगों ने स्टार वार्स फिल्म नहीं देखी उन्हें कैसे पता चलेगा कि ये किस तरह का हथियार है। तो चलिए पहले बताते हैं कि फिल्म में क्या दिखाया गया है जिससे आप  बीम वेपन के बारे में आसानी से समझ पाएंगे। 

यह समझना है जरूरी

स्टार वार्स फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आठ अलग-अलग लेजर बीम यानी किरणों को जोड़कर एक किरण बनाई जाती है। इस किरण से दुश्मन की ओर हमला किया जाता है। इस बेहद पावरफुल किरण से पूरा का पूरा प्लैनेट तबाह हो जाता है। तो अब आप समझ गए होंगे कि फिल्म में बम, बारूद, टैंक, मिसाइल नहीं बल्कि लेजर हथियार के बारे में दिखाया है। अब चीन का दावा है कि उसने कुछ इसी तरह का हथियार बनाया है। चलिए अब जानते हैं कि बीम वेपन है क्या।

Beam Weapon (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Image Source : AIBeam Weapon (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बीम वेपन क्या है?

बीम हथियार एक उन्नत तकनीकी प्रणाली है जो लेजर, माइक्रोवेव या अन्य प्रकार की ऊर्जा को केंद्रित करके उसे एक संकीर्ण दिशा में भेजती है। इस ऊर्जा बीम का उपयोग लक्ष्यों को तेजी से गर्म करने, जलाने या इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को निष्क्रिय करने के लिए किया जाता है। इस तकनीक को मैनेज करना बेहद मुश्किल है क्योंकि किरणों को नियंत्रित करके दुश्मन की ओर निशाना लगाकर दागना आसान प्रक्रिया नहीं है। 

क्या कहती है रिपोर्ट 

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोवेव बीम फायर करने के लिए इस हथियार को सात व्हीकल्स की आवश्यकता पड़ती है। एक बड़े क्षेत्र में फैले होने के बावजूद ये सभी एक ही टारगेट को हिट कर सकते हैं। चीन के मॉडर्न नैविगेशन जर्नल में कहा गया है कि वर्तमान समय में मौजूद हथियार में सटीक निशाने की कमी के कारण उनकी ‘कॉम्बैट’ क्षमता उतनी प्रभावी नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक सटीकता हासिल करने के लिए ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे माइक्रोवेव ट्रांसमिटिंग व्हीकल्स को जोड़ा जा सके।

Beam Weapon
Image Source : FILE APBeam Weapon

किस तरह की हैं चुनौतियां

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि, बीम हथियारों के विकास में कई तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियां हैं। उच्च-ऊर्जा स्रोतों की आवश्यकता, सिस्टम की दक्षता और बीम को सही टारगेट करने की सटीकता बेहद जरूरी है। चुनौतियों के बावजूद, चीन इस क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और भविष्य में बीम हथियारों का व्यापक उपयोग संभव है। संभव है कि यह तकनीक भविष्य में युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण साबित हो। 

यह भी पढ़ें:

Explainer: पाकिस्तान की हालत खस्ता, इमरान ने कैसे बढ़ाई शहबाज की टेंशन? हर दिन 19 हजार करोड़ का नुकसान

अमेरिकी सेना में हो सकते हैं बड़े बदलाव, ट्रंप कर रहे हैं ट्रांसजेंडरों को बाहर करने की प्लानिंग: रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।