1. Hindi News
  2. Explainers
  3. FSSAI का मुख्य काम क्या है, क्या कहते हैं फूड रेगुलेटर के कायदे-कानून, क्या एक्शन ले सकता है, जानिए सबकुछ

FSSAI का मुख्य काम क्या है, क्या कहते हैं फूड रेगुलेटर के कायदे-कानून, क्या एक्शन ले सकता है, जानिए सबकुछ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 04, 2026 11:58 am IST,  Updated : Aug 04, 2026 04:12 pm IST

FSSAI कहता है कि कोई भी कंपनी अपने किसी भी उत्पाद की बिक्री के लिए जो भी दावे कर रही है, वो पुख्ता और वैज्ञानिक आधार पर खरे उतरने चाहिए।

FSSAI, deceptive claims, misleading claims, consumer affairs, consumer rights- India TV Hindi
FSSAI Image Source : FSSAI

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI), देश का फूड रेगुलेटर है। एफएसएसएआई ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जो लेबलिंग में भ्रामक और गुमराह करने वाले दावों के साथ उत्पादों की बिक्री करते हैं। एफएसएसएआई ने खाद्य पदार्थों की बिक्री से जुड़े कई अहम और महत्वपूर्ण नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना सभी फूड बिजनेस के लिए अनिवार्य है। अगर कोई कंपनी इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है।

पुख्ता और वैज्ञानिक आधार पर खरे उतरने चाहिए दावे

FSSAI कहता है कि कोई भी कंपनी अपने किसी भी उत्पाद की बिक्री के लिए जो भी दावे कर रही है, वो पुख्ता और वैज्ञानिक आधार पर खरे उतरने चाहिए। अगर किसी कंपनी का कोई उत्पाद, किए गए दावों पर खरा नहीं उतरता तो ऐसे मामले में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। 

क्या हैं FSSAI के कायदे-कानून

  • कंपनी द्वारा किसी भी उत्पाद के लिए किए जाने वाले सभी दावे तथ्यात्मक होने चाहिए।
  • ये दावे किसी भी तरह से उपभोक्ता को गुमराह करने वाले न हों।
  • पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी द्वारा किए गए सभी दावे वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित होना चाहिए।
  • पुख्ता और वैज्ञानिक प्रमाण के बिना 100% शुद्ध, 100% प्राकृतिक, 100% सुरक्षित जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी तरह के मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए 100 प्रतिशत शुद्ध जैसा दावा करना मना है।
  • FSSAI की मंजूरी के बिना 'जैविक भारत' लोगो का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

क्या-क्या दावे कर सकती हैं कंपनियां

  • कोई भी कंपनी अपने किसी भी उत्पाद के लिए सिर्फ ऐसे ही दावे कर सकती है, जिसे कभी भी वैज्ञानिक जांच से साबित किया जा सकता है।
  • किसी भी कंपनी द्वारा किसी भी उत्पाद के लिए स्पष्ट और सही दावे की किए जा सकते हैं। 
  • कंपनी द्वारा किया जाने वाला कोई भी दावा भ्रामक नहीं होना चाहिए और न ही गुमराह करने वाला होना चाहिए।

नियम तोड़ने पर क्या कार्रवाई कर सकता है FSSAI

  • फूड रेगुलेशन के नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कई तरह की कार्रवाई की जाती हैं।
  • नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों कों FSSAI नोटिस भेज सकती है।
  • भ्रामक और गुमराह करने वाले दावों को हटाने का निर्देश दिया जा सकता है।
  • उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है।
  • भारी जुर्माना लगा सकता है
  • गंभीर मामलों में कंपनी का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Energy Drink की गलत ब्रांडिंग मामले में कंपनियों को राहत नहीं, FSSAI ने दिया 90 दिनों का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।