1. Hindi News
  2. Explainers
  3. क्यों चर्चा में है चीनी DeepSeek AI? ChatGPT और Google Gemini भी रह गए पीछे, सिलिकॉन वैली में मची हलचल

क्यों चर्चा में है चीनी DeepSeek AI? ChatGPT और Google Gemini भी रह गए पीछे, सिलिकॉन वैली में मची हलचल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 27, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 06:51 pm IST

चीनी स्टार्टअप कंपनी DeepSeek ने अपना AI मॉडल उतारकर अमेरिकी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। चीनी कंपनी का यह AI मॉडल इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह से सिलिकॉन वैली में हलचल तेज हो गई है।

डीपसीक- India TV Hindi
डीपसीक Image Source : FILE

चीन और अमेरिका के बीच में अक्सर रेस देखने को मिलता है। ये दोनों देश हर क्षेत्र में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहते हैं। इस बार चीन ने टेक्नोलॉजी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है, जिसकी वजह से सिलिकॉन वैली पूरी तरह से हिल गया है। Google, Microsoft जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियां चीन के इस कारनामे की वजह से टेंशन में हैं। चीनी कंपनी DeepSeek लैब ने R1 AI मॉडल लॉन्च किया है, जो इस समय दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में यह ChatGPT, Google Gemini जैसे AI से आगे निकल रहा है।

2022 में जब OpenAI ने ChatGPT लॉन्च किया था तो पूरी दुनिया में जेनरेटिव AI की चर्चा होने लगी। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रायोजित इस AI टूल ने गूगल, एप्पल और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी थी। ChatGPT के आने के बाद इन कंपनियों ने अपने जेनरेटिव AI मॉडल लॉन्च किए, जिनके दो साल में लाखों यूजर्स हैं। अब चीनी कंपनी के नए AI मॉडल ने सिलिकॉन वैली की कंपनियों को एक बार फिर से टेंशन में डाल दिया है। चीनी स्टार्टअप कंपनी DeepSeek के नए AI मॉडल को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने भी टिप्पणी की है।

सिलिकॉन वैली में मची हलचल

सत्य नडेला ने चीनी AI मॉडल को कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। वहीं, Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा की डीपसीक ने O1 मिनी को रेप्लिकेट करके इसे प्रभावी तरीके से ओपन सोर्स कर दिया है। डीपसीक AI मॉडल इसलिए चर्चा में बना है क्योंकि इसकी टेक्नोलॉजी सस्ती है, जिसकी वजह से इनफरेंस कॉस्ट की बचत होती है। चीनी स्टार्टअप कंपनी का यह AI मॉडल R1 एक महीने पहले ही लॉन्च हुआ है। यह रिजनिंग मॉडल ऑगमेंटेड रिजनिंग और एनालिटिकल कैपेबिलिटी के लिए तैयार किया गया है।

क्या है DeepSeek AI?

यह एआई टूल एडवांस लैंग्वेज पर काम करता है, जिसमें हाईब्रिड आर्किटक्चर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, R1 कंपनी का पहला एआई मॉडल नहीं है। कंपनी के एआई मॉडल का यह तीसरा वर्जन यानी V3 है। डीपसीक का हेड क्वार्टर चीन के हांग्जो शहर में है। इस कंपनी को 2023 में Liang Wenfeng ने स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया है। कंपनी का उद्देश्य आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस यानी AGI डेवलप करना है।

Deepseek AI
Image Source : FILEडीपसीक

कम खर्च में हुआ तैयार

DeepSeek R1 के लोकप्रियता की मुख्य वजह इसका अफोर्डेबल होना है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह AI मॉडल अमेरिकी AI मॉडल के मुकाबले काफी सस्ता है। Open AI o1 की कीमत 15 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 60 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन है। वहीं, इस चीनी AI मॉडल की कीमत 0.55 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट और 2.19 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन है। चीनी कंपनी का दावा है कि इस AI मॉडल को तैयार करने में महज दो महीने का समय लगा है। OpenAI, Microsoft, Meta जैसी कंपनियों को अपने AI मॉडल को बनाने में सालों का समय लगा है और इन दिग्गज कंपनियों ने अरबों डॉलर इसके लिए खर्च किए हैं।ॉ

यह भी पढ़ें - Voda के 180 दिन वाले नए प्लान ने बदल दिया गेम, Jio, Airtel, BSNL की बढ़ी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।