1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई

Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई

 Published : Apr 29, 2025 11:10 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 11:10 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि पहलगाम हमले के बाद हजारों की संख्या में लोग भारत छोड़कर पाकिस्तानी भाग रहे हैं, पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
INDIA TV Fact Check Image Source : INDIA TV

पहलगाम आतंकी घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है। ऐसे में आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सभी पाकिस्तानियों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए, वहीं, मेडिकल वीजा को 29 अप्रैल तक वैध रखा। इसके बाद सभी पाकिस्तानी वापस जा रहे, सभी राज्यों की पुलिस उन्हें ढूंढकर वापस भेजने में लगी हुई है। अब तक सैकड़ों पाकिस्तानी भारत से वापस पाकिस्तान लौट चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर दावा किया गया कि भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानियों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे, जिसमें हजारों की ताददा दिख रही है, लेकिन इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक पाया गया।

क्या किया गया दावा?
INDIA TV
Image Source : FBINDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया (मेटा इंक आनी फेसबुक) पर एक रील शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि मोदी सरकार के आदेश जारी करते ही भारत से पाकिस्तानी लोग भाग रहे हैं, पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया गया और एक कैप्शन लिखा गया कि पहलगाम घटना के बाद मोदी सरकार के आदेश पर इंडिया से भागते हुए पाकिस्तानी मुस्लिम लोग। 

क्या मिला पड़ताल में?

इस वीडियो को लेकर जब इंडिया टीवी की फैक्टचेक टीम ने पड़ताल शुरू की तो हमें वीडियो भ्रामक लगी। हमने सबसे पहले इस वीडियो का एक स्क्रीनग्रैब लिया और उसे गूगल लेंस पर सर्च किया तो हमें पता लगा कि यह वीडियो पुरानी है और यह पाकिस्तानी नहीं हैं बल्कि यह वीडियो मुंबई के इज्तिमा का ही है। वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें फरवरी 2025 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें लिखा गया कि यह वीडियो फरवरी माह की 3 तारीख का है और यह लोग मुंबई के खारघर इज्तिमा से लौटे थे, जो 2 फरवरी की रात को संपन्न हुआ था। इसके जुड़ा एक और वीडियो हमें यूट्यूब पर भी मिला। 

क्या निकला निष्कर्ष?

इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह वीडियो पुराना और भ्रामक है, सोशल मीडिया यूजर ने इसे आम लोगों को गुमराह करने के मंशा से यह कृत्य किया है।

ये भी पढ़ें:

​Fact check: सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो गलत दावे से वायरल, पहलगाम आतंकी हमले से नहीं है कोई नाता; जानें सच

Fact Check: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में दावा निकला गलत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।