1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: महाकुंभ नहीं अबू धाबी के एक मंदिर में गए थे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, वायरल दावा है झूठा

Fact Check: महाकुंभ नहीं अबू धाबी के एक मंदिर में गए थे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, वायरल दावा है झूठा

 Published : Feb 15, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 01:53 pm IST

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दावा किया गया कि दोनों फिल्म स्टार महाकुंभ मेले में एक साथ पहुंचे हैं। जांच के दौरान पता चला कि ये वीडियो झूठे दावे के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार और जैकी श्राफ को लेकर वायरल हो रहा गलत दावा- India TV Hindi
अक्षय कुमार और जैकी श्राफ को लेकर वायरल हो रहा गलत दावा Image Source : SOCIAL MEDIA

Originally Fact Checked by Vishvas News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। यहां हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। फिल्म स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के महाकुंभ जाने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दोनों फिल्म स्टार महाकुंभ पहुंचे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो महाकुंभ मेले का है।

जांच के दौरान वायरल दावे को गलत पाया गया है। असल में ये वायरल वीडियो अबू धाबी के स्वामीनारायण अक्षरधाम (BAPS) मंदिर का है, जिसे अब महाकुंभ का बताकर सोसल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Rdx Bhaltu Kumar’ ने (आर्काइव लिंक) 13 फरवरी 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,”के ऊपर लिखा हुआ है, “सुपरस्टार टाइगर और अक्षय कुमार आया महाकुंभ।”

इंस्टाग्राम यूजर its_chhotu65 नई भी इस वीडियो शेयर किया है और लिखा है, “टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार प्रयागराज”

पड़ताल

सबसे पहले हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें कहीं भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के महाकुंभ में जाने की कोई खबर नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण कि वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 9 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “वीडियो फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ प्रमोशन के दौरान की है, जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अबू धाबी के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर अक्षरधाम (BAPS) दर्शन करने पहुंचे थे। उसी वीडियो को अब महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है।”

दैनिक जागरण की रिपोर्ट
Image Source : DAINIK JAGRANदैनिक जागरण की रिपोर्ट

सर्च में वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें baps.org की वेबसाइट पर मिली। 8 अप्रैल 2024 को प्रकाशित आर्टिकल में वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इन्हे अबू धाबी के बीएपीएस अक्षरधाम मंदिर का बताया गया है।

अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 9 अप्रैल 2024 को किए गए पोस्ट में वीडियो को अबू धाबी अक्षरधाम (BAPS) हिन्दू मंदिर का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी का सकती है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 14 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के महाकुंभ जाने को लेकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। जिस वीडियो को महाकुंभ का बताया जा रहा है, वो असल में अबू धाबी के स्वामीनारायण अक्षरधाम ((BAPS) मंदिर का साल 2024 का है। जब दोनों अभिनेता अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के प्रमोशन के दौरान अबू धाबी के मंदिर गए थे। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर महाकुंभ के नाम से गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

Claim Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ महाकुंभ पहुंचे।

Claimed By: FB User-Rdx Bhaltu Kumar

Fact Check: झूठ

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से Vishvas News द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।