1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: लखनऊ के मॉल में चीता ने घुसकर मचाई तबाही, क्या है इस दावे की सच्चाई?

Fact Check: लखनऊ के मॉल में चीता ने घुसकर मचाई तबाही, क्या है इस दावे की सच्चाई?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 29, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 10:10 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें दावा किया जा रहा है कि लखनऊ के फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एक चीता घुस गया।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एक चीता घुस गया। वीडियो में चीता को मॉल के अंदर उछल-कूद करते और लोगों को डरकर भागते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि अब लोग शहरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

हालांकि, India TV फैक्ट चेक की पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ है। जांच में स्पष्ट हुआ कि वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा जनरेटेड है।

भ्रामक दावा

फेसबुक पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। एक यूजर ने 16 अक्टूबर 2025 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लखनऊ के Phoenix Mall मे घुसा चीता..गांव छोड़ो अब शहर में भी लोग सुरक्षित नहीं।" यह दावा बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

दावे की पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए संबंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके खोज करने पर इस तरह की किसी भी बड़ी घटना (मॉल में चीता घुसने) से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। आमतौर पर ऐसी घटनाएं तुरंत राष्ट्रीय सुर्खियां बनती हैं।

पड़ताल में दावा निकला फर्जी
Image Source : SCREENSHOTपड़ताल में दावा निकला फर्जी

वीडियो को ध्यान से देखने पर कई विसंगतियां और अजीब ग्राफिक्स दिखाई दिए, जिससे उसके असली होने पर संदेह पैदा हुआ। वायरल वीडियो को हमने AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर स्कैन किया, जहां मिले परिणामों के अनुसार यह वीडियो 75.3% AI जनरेटेड है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो को एक अन्य AI डिटेक्शन टूल Undetectable AI पर स्कैन किया, जहां प्राप्त परिणामों के अनुसार यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।

पीटीआई फैक्ट चेक की पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि लखनऊ के फीनिक्स मॉल में चीता घुसने का वायरल वीडियो पूरी तरह से AI जनरेटेड है और यह घटना वास्तव में हुई ही नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स इस फर्जी वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।