1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: इटावा के मुकुट मणि यादव ने दिया हनुमान जी पर आपत्तिजनक बयान? यहां जानें दावे का सच

Fact Check: इटावा के मुकुट मणि यादव ने दिया हनुमान जी पर आपत्तिजनक बयान? यहां जानें दावे का सच

 Published : Jul 02, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 02:55 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि इटावा के मुकुट मणि यादव ने हनुमान जी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा गलत साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाल ही में दो कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ बदसलूकी के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। अब इस घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक कथावाचक भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि हनुमान जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति कथावाचक मुकुट मणि यादव ही हैं। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा गलत साबित हुआ है।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मुकुट मणि यादव ने हनुमान जी के बारे में विवादित बयान दिया है। एक यूजर ने फेसबुक पर 26 मई 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- "हनुमान जी को अपशब्द कहने वाले इस फर्जी कथावाचक को क्या फूल मिलेंगे?" कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावों के साथ वीडियो को शेयर किया है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल:

वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमें इस पर ‘RV Videos’ का लोगो नजर आया। इस नाम को सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला, जहां हेमराज सिंह यादव नामक कथावाचक के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। ये वही शख्स हैं, जो वायरल वीडियो में कथा के दौरान अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Fact Check
Image Source : PTIफैक्ट चेक।

जब हमने पड़ताल को और आगे बढ़ाया तो अगले चरण में हमें कथावाचक हेमराज सिंह यादव का 26 अप्रैल 2022 का एक वीडियो मिला। इसमें उनके वस्त्र और मंच की सजावट वायरल वीडियो से स्पष्ट रूप से समान नजर आ रही थी। यूट्यूब से मिले संकेतों के आधार पर हमें हेमराज सिंह यादव का फेसबुक अकाउंट मिला। इस अकाउंट पर उनकी कई कथाएं मौजूद हैं।

Fact Check
Image Source : PTIफैक्ट चेक।

पड़ताल के आखिरी चरण में हमनें हेमराज यादव की तस्वीर की तुलना इटावा के मुकुट मणि यादव की फोटो से की। इसमें साफ नजर आ गया कि दोनों अलग-अलग कथावाचक हैं। मामला साफ था कि सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

Fact Check
Image Source : PTIफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या सामने आया?

वायरल दावे की जांच करने के बाद ये बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स जिस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, उसमें कथा कह रहे शख्स सीतापुर के हेमराज सिंह यादव हैं। उनका इटावा वाले मामले से कोई संबंध नहीं है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: रुद्रप्रयाग बस हादसे का यह नहीं है इमेज, जानें क्या है इसकी सच्चाई

Fact Check: आतंकी हाफिज सईद के साथ PM मोदी की वायरल हो रही तस्वीर, जानें क्या है पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।