1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: आतंकी हाफिज सईद के साथ PM मोदी की वायरल हो रही तस्वीर, जानें क्या है पूरा सच

Fact Check: आतंकी हाफिज सईद के साथ PM मोदी की वायरल हो रही तस्वीर, जानें क्या है पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 30, 2025 09:38 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 09:38 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात की और उससे हाथ मिलाया। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात की और उससे हाथ मिलाया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात की और उससे हाथ मिलाया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी और हाफिज सईद को हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "देशद्रोही और गद्दार कौन पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद के साथ अब्दुल का फोटो"।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। इस वायरल दावे की जांच करने के लिए, हमने रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें यह ऐसी ही एक तस्वीर हिंदुस्तान टाइम्स के एक्स अकाउंट पर 26 दिसंबर 2015 को पोस्ट की गई मिली। हालांकि, इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ आतंकी हाफिज सईद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नजर आ रहे हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की इस पोस्ट में एक खबर का लिंक भी लगा हुआ था, जिसके अनुसार, यह तस्वीर उस दिन की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2015 को अचानक लाहौर पहुंचकर पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी।

नवाज शरीफ से मुलाकात की खबर का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTनवाज शरीफ से मुलाकात की खबर का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को पीएम मोदी और आतंकी हाफिज सईद से जोड़कर वायरल किया जा रहा था। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।