1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सोशल मीडिया पर जालंधर में ड्रोन हमले को लेकर किया जा रहा है फर्जी दावा, ये है VIDEO की पूरी सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर जालंधर में ड्रोन हमले को लेकर किया जा रहा है फर्जी दावा, ये है VIDEO की पूरी सच्चाई

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 10, 2025 05:17 pm IST,  Updated : May 10, 2025 05:17 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐसा दिखाया गया है कि पाकिस्तान ने जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में ड्रोन से हमला किया है।

जालंधर में हुए ड्रोन हमले की पूरी सच्चाई- India TV Hindi
जालंधर में हुए ड्रोन हमले की पूरी सच्चाई Image Source : X/SCREENGRAB

भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त जबरदस्त तनातनी का माहौल है। दोनों देशों के बीच टेंशन का माहौल है। भारत ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर चला कर दिया था। उस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखलाया है और बौखलाहट में लगातार भारत के सीमावर्ती इलाकों पर हमला कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना उनके हर हमले को नाकाम साबित कर दे रही है। इन सबके बीच पाकिस्तान के लोगों ने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने का काम शुरू किया है।

दानिशमंदा बस्ती में ड्रोन अटैक की खबर निकली झूठ

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि जालंधर के दानिशमंदा में ड्रोन के जरिए हमले किए गए हैं। लेकिन जालंधर के जिला अधिकारी ने एक वीडियो जारी करके बताया गया कि वहां ड्रोन से कोई हमला नहीं हुआ है। उस इलाके में जब पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तो उन्हें पता चला कि वहां एक कूड़े के ढेर में आग लगी है, जिस वजह से वहां धुआं हुआ। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और फेक है और आप इन वीडियो पर भरोसा न करें। पुलिस ने साथ ही में ये भी अनुरोध किया कि इस तरह की फेक खबरों पर भरोसा न करें। साथ ही में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है भारत

आपको बता दें कि भारत की सेना लगातार पाकिस्तान पर हमला कर उनको जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई लॉन्चपैड्स ध्वश्त कर दिए हैं। भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया गया है। उस पोस्ट में बताया गया है कि सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया है। आठ और नौ मई 2025 की रात को जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश की लेकिन उनकी सभी कोशिशें भारतीय सेना के सामने नाकाम रही। भारतीय सेना इस वक्त पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।