1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या केंद्र सरकार द्वारा फोन कॉल और व्हाट्सएप के नए संचार नियम किए जा रहे लागू? जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या केंद्र सरकार द्वारा फोन कॉल और व्हाट्सएप के नए संचार नियम किए जा रहे लागू? जानें वायरल दावे का सच

 Published : Dec 28, 2025 06:14 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 06:14 pm IST

Fact Check: केंद्र सरकार द्वारा फोन कॉल और व्हाट्सएप के नए संचार नियम किए जा रहे, इस दावे के साथ एक लेख सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X @PIBFACTCHECK

Fact Check: सोशल मीडिया हर रोज न जाने कितने ही वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं। कुछ का सच से कोई नाता ही नहीं होता है। इसके अलावा कई बार कई मैसेज, आर्टिकल भी वायरल हो होते हैं, जिनमें बहुत से गलत दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। इनमें दी गई डिटेल भ्रामक एवं गलत भी होती है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक लेख की फोटो बहुत वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा फोन कॉल्स और सोशल मीडिया ऐप्स(व्हाट्सएप) के लिए 'नए संचार नियम' लागू किए जा रहे हैं। हालांकि, जब इस वायरल दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला।

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया पर एक लेख की तस्वीर आग की तरह वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा फोन कॉल और व्हाट्सएप के नए संचार नियम किए जा रहे हैं। इस दावे के साथ लेख की फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

कैसे पता लगी सच्चाई? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेख में किए गए दावे को लेकर लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक किया, जिसमें यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक में पाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसे कोई नियम लागू नहीं किए गए हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी सभी झूठी व गलत या भ्रामक जानकारी से सतर्क रहें और ऐसे लुभावने दावों के झांसे मे न आएं। इसके अलावा जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे कंटेंट को बिलकुल भी आगे शेयर न करें। केंद्र सरकार से संबंधित प्रामाणिक जानकारी हेतु आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें और इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।

ये भी पढ़ें- 

BSF में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, क्या 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।