1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact check: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी निवेश योजना का कर रहे हैं समर्थन? जानें सच

Fact check: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी निवेश योजना का कर रहे हैं समर्थन? जानें सच

 Published : Jul 13, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 06:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक झूठा दावा वायरल है, जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी एक स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं, जो 21350 रुपये के निवेश पर एक माह में 1.5 लाख रुपये रिटर्न का दावा करती है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : TWITTER@PIBFACTCHECK

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है, जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी एक ऐसी स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं जो 21,350 रुपये के निवेश पर एक माह में 1.5 लाख रुपये रिटर्न का दावा करती है। जब इस दावे की जांच की गई तो यह झूठा निकला। 

क्या हो रहा वायरल? 

एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) द्वारा निर्मित, छेड़छाड़ किया गया एडवरटाइजमेंट ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं, जो 21,350 रुपये के निवेश पर केवल एक महीने में 1.5 लाख रुपये का रिटर्न देने का वादा करती है।

फैक्ट चेक में क्या निकला? 

सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा फर्जी है। PIB फैक्ट में पाया गया कि AI द्वारा निर्मित एडवरटाइजमेंट ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं, जो 21350 रुपये के निवेश पर केवल एक महीने में 1.5 लाख रुपये का रिटर्न देने का वादा करती है। पीआइबी फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल इमेज एआई द्वारा बनाई गई है और ऐसी तस्वीरों वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। यह फिशिंग का प्रयास हो सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसे विवरण को आगे साझा करने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।