1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या वित्त मंत्रालय सच में हर नागरिक को दे रहा 46,715 रुपये? जान लें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: क्या वित्त मंत्रालय सच में हर नागरिक को दे रहा 46,715 रुपये? जान लें वायरल दावे की सच्चाई

 Published : Jul 20, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 06:43 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वित्त मंत्रालय गरीबों को ₹46,715 की वित्तीय सहायता दे रहा है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : TWITTER@PIBFACTCHECK

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक दावा वायरल है, जिसमें कहा गया है वित्त मंत्रालय गरीबों को ₹46,715 की वित्तीय सहायता दे रहा है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई बिलुकल अलग ही निकली। 

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक मैसेज की आग की तरह वायरल है। आग की तरह फैल रहे इस मैसेज में दावा किया गया है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री गरीबों को ₹46,715 की वित्तीय सहायता दे रहा है। मैसेज में लिखा है, "भारतीय लोगों द्वारा अनुभव किए गए वित्तीय संकट को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्रालय ने संकट की गंभीरता को कम करने के लिए प्रत्येक नागरिक को (246715) की राशि देने का निर्णय लिया।"

फैक्ट चेक में क्या निकला? 

व्हाट्सएप पर वायरल इस दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा फर्जी है, यह एक स्कैम है। पीआइबी फैक्ट चेक में पाया गया कि फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। यह फिशिंग का प्रयास हो सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसे विवरण को आगे साझा करने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।