India TV Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार एक परिवार, एक नौकरी योजना के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे रही है। हालांकि, जब हमने इस बात की जांच की तो पता चला कि वायरल दावा झूठा है। 'गवर्नमेंट जॉब्स एंड गवर्नमेंट न्यूज डेली' नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार एक परिवार, एक नौकरी योजना के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे रही है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "एक परिवार, एक नौकरी योजना: सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे रही है। जानिए कैसे!"
क्या हो रहा वायरल?
'Govt Jobs & Govt News Daily' नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट किया है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार एक परिवार, एक नौकरी योजना के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दे रही है। मूल रूप से हिंदी में लिखे इस पोस्ट का शीर्षक है, "एक परिवार, एक नौकरी योजना: सरकार सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे रही है। जानिए कैसे।"

वायरल दावे की जांच
इस दावे की पुष्टि करने के लिए हमने वायरल पोस्ट में शेयर किए गए हाइपरलिंक की जांच की, जिसपर क्लिक करने पर हम इस https://ytsave.online/ek-parivar-ek-naukri-yojana/ वेबसाइट पर पहुंचे। आगे की जांच करने पर हमने पाया कि डोमेन 13 जुलाई 2024 को पंजीकृत किया गया था। हमने वायरल पोस्ट में दावे का समर्थन करने वाली विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट खोजने के लिए एक कस्टमाइज्ड कीवर्ड सर्च किया। इस दौरान हमने इन कीवर्ड्स के जरिए जब सर्च किया तो हमें ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं मिली। क्योंकि इस तरह की सरकारी योजनाओं को मीडिया आउटलेट द्वारा बड़े पैमाने पर कवर किया जाता है। इसके अलावा, हमने इस योजना के बारे में विवरण के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट की जांच की, लेकिन इसके बारे में हमें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली। जांच से यह स्पष्ट था कि केंद्र सरकार एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है।


फैक्ट चेक में क्या सामने आया?
इंडिया टीवी द्वारा किए गए फैक्ट चेक से पता चला है कि केंद्र सरकार 'वन फैमिली-वन जॉब योजना' के तहत सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। हमारी जांच से यह पुष्टि हुई है कि केंद्र सरकार के पास बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए 'वन फैमिली वन जॉब' नाम की कोई योजना नहीं है। लोगों को ऐसी गलत सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।