1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे रोहित शर्मा? यहां जानें वायरल Video का सच

Fact Check: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे रोहित शर्मा? यहां जानें वायरल Video का सच

 Published : Sep 24, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 01:16 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 14 सितंबर 2025 को दुबई में एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखने के लिए रोहित शर्मा भी पहुंचे थे। हालांकि, जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ है।

Fact check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: भारत-पाकिस्तान के बढ़े तनाव के बीच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वनडे कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने भारत-पाकिस्तान का यह मैच देखा। हालांकि, जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ है। पड़ताल में पाया गया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है और इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 14 सितंबर 2025 को एक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "रोहित शर्मा पहुंचे भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने यूट्यूब पर भी समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल:

वायरल वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिए खंगाला गया। पड़ताल में हमें इस मिलती-जुलती तस्वीर न्यूज नेशन पर मिली। जिसके अनुसार,रोहित शर्मा मुंबई टी20 लीग का फाइनल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें Rushii नाम के एक्स अकांउट पर एक वीडियो मिला, जिसे 13 जून 2025 को पोस्ट किया गया था। पड़ताल के अंत में हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की तुलना 13 जून 2025 के वीडियो से की, हमें दोनों वीडियो में कोई अंतर नहीं मिला।

Fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में पाया गया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि जून में खेले गए मुंबई टी20 लीग के दौरान रिकॉर्ड किया गया फुटेज है, जब रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में लीग के फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। रोहित शर्मा का वीडियो एशिया कप 2025 के मैच का नहीं, बल्कि जून में हुए मुंबई टी20 लीग के दौरान का है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।