सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल के वीडियो में किया गया दावा वायरल है, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को पंजाब के डेरा ब्यास का दौरा करेंगी। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के दैनिक सवेरा नामक एक चैनल का दावा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को दो दिनों के लिए पंजाब के डेरा ब्यास का दौरा करेंगी। यह दावा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
यूट्यूब चैनल "दैनिक सवेरा" के वीडियो में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। राष्ट्रपति की ऐसी किसी यात्रा की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।
ये भी पढ़ें- Fact Check: अमित शाह के वीडियो में डिजिटली किया गया छेड़छाड़, केंद्रीय मंत्री ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान
संपादक की पसंद