1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: अमित शाह के वीडियो में डिजिटली किया गया छेड़छाड़, केंद्रीय मंत्री ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान

Fact Check: अमित शाह के वीडियो में डिजिटली किया गया छेड़छाड़, केंद्रीय मंत्री ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान

 Published : Sep 20, 2025 08:39 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 08:43 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है। बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान के वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल- India TV Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल Image Source : X/INSIDERWB

सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो एडिट करके प्रसारित किए जाते हैं। ये वीडियो भ्रामक और गलत दावों के साथ सोशल मीडिया में वायरल होते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही एडिटेड और भ्रामक वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो वायरल हो रहा है। द व्हिसल ब्लोअर (The Whistle Blower) नाम के एक्स अकाउंट पर अमित शाह का एक वीडियो डाला गया है। अमित शाह के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। मोदी की हार की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है।'

पूरी तरह फर्जी पाया गया वीडियो

फैक्ट चेक में अमित शाह का ये वीडियो पूरी तरह फर्जी पाया गया है। भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस वायरल वीडियो को एडिटेड बताया है। 

डिजिटल रूप से वीडियो में की गई छेड़छाड़

पीआईबी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म में लिखा, प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। इन वीडियो में झूठे दावे गढ़े गए हैं, जिनमें गृह मंत्री को पाकिस्तान–सऊदी अरब रक्षा समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए और राफेल लड़ाकू विमानों व एस-400 प्रणाली के नुकसान को स्वीकार करते हुए दिखाया गया है।'

अमित शाह ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान

इसके साथ ही पीआईबी ने कहा यह वीडियो फर्जी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही अपील की गई है कि ऐसे झूठे दावों के झांसे में न आएं। आधिकारिक स्त्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

जारी हुआ अमित शाह का मूल वीडियो

पीआईबी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मूल एवं सत्यापित वीडियो का लिंक भी शेयर किया है। अमित शाह का ये वीडियो 18 सितंबर को पटना, मुंगेर, नालंद और बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान का है। इसी वीडियो में डिजिटली रूप से छेड़छाड़ की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।