1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या यही है 'हाथरस भगदड़' हादसे का पहला वीडियो? जानें पूरी सच्चाई

Fact Check: क्या यही है 'हाथरस भगदड़' हादसे का पहला वीडियो? जानें पूरी सच्चाई

 Published : Jul 06, 2024 08:33 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 09:07 pm IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया में एक वीडियो हाथरस हादसे में मची भगदड़ के दावे के साथ अपलोड किया गया है। आइये जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

हाथरस हादसे में भगदड़ वीडियो का सच- India TV Hindi
हाथरस हादसे में भगदड़ वीडियो का सच Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में वायरल वीडियो की भरमार है। सभी लोग इन वायरल वीडियो को देखते हैं। साथ ही अपने परजिनों और चाहने वालों को भी भेजते हैं। इन वायरल वीडियो में फेक खबरे भी शामिल होती हैं। इन खबरों को लोग तेजी से शेयर करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई भगदड़ से जोड़कर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो को हाथरस में हुई भगदड़ का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे हाथरस भगदड़ हादसे का पहला वीडियो भी बता रहे हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की है।

क्या हो रहा वायरल?

फेसबुक पर PapRaazi नाम से बने अकाउंट ने एक वीडियो 3 जुलाई को अपलोड किया है। इस वीडियो में लिखा है कि हाथरस में हुए एक धार्मिक आयोजन में 116 लोगों की जान चली गई। इस वीडियो में महिला, पुरुष और बच्चे नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी भगदड़ जैसी स्थिति का है, जिसमें दिख रहा है कि लोग एक दूसरे पर गिर रहे हैं। कुछ लोग अपने परिजनों और चाहने वालों को बचाने में लगे हुए हैं। फेसबुक पर PapRaazi नाम के अकाउंट से अपलोड किए गए इस वीडियो को लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को हाथरस में मची भगदड़ का पहला वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं।

फेसबुक पर गलत दावे के साथ हो रहा वायरल
Image Source : FACEBOOK.COM/PAPRAAZIफेसबुक पर गलत दावे के साथ हो रहा वायरल

India TV की फैक्ट चेक टीम ने की पड़ताल

ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म में इस दावे के साथ वायरल होने लगा कि ये हाथरस में मची भगदड़ का पहला वीडियो है। तब इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गई। वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकालने पर पता चला कि ये वीडियो हाथरस का नहीं है। गूगल में सर्च करने पर इंडिया की टीवी की एक खबर खुलकर सामने आई है। इंडिया टीवी की वेबसाइट पर इस खबर में भी यही वीडियो लगाया गया था। ये खबर 17 मार्च, 2024 'मथुरा के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान अफरातफरी, कई श्रद्धालु घायल, 2 की हालत गंभीर' हेडिंग से लगाई गई थी।

क्या निकला वायरल वीडियो का सच?

इससे साफ हो गया कि ये वायरल वीडियो हाथरस का नहीं बल्कि मथुरा में बरसाना के श्रीजी मंदिर में अफरातफरी के माहौल है। होली के पहले से ही इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। होली के 4-5 दिन पहले ही यानी 17 मार्च को श्रीजी मंदिर में भगदड़ जैसी हालात हो गई थी। इसमें कई लोग बेहोश हो थे। कई श्रद्धालु घायल हो गए थे।

मथुरा के श्रीजी मंदिर का है ये वीडियो
Image Source : INDIA TVमथुरा के श्रीजी मंदिर का है ये वीडियो

वायरल वीडियो निकला फेक

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम द्वारा पड़ताल में पता चला कि फेसबुक पर PapRaazi नाम के अकाउंट से जो वीडियो हाथरस का बताकर अपलोड किया गया है। वह पूरी तरह से फेक वीडियो है। ये वीडियो हाथरस की भगदड़ का ना होकर 4 महीने पहले होली के दौरान बरसाने के श्रीजी मंदिर का है। 

हाथरस में 2 जुलाई को हुई थी भगदड़

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव  में 2 जुलाई (मंगलवार) को एक धार्मिक आयोजन में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 123 लोगों की जान चली गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए। एक हिंदू धार्मिक आयोजन के दौरान ये भगदड़ हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।