1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: एक्ट्रेस हीना खान के मौत की फर्जी खबर वायरल, यहां जानें सच्चाई

Fact Check: एक्ट्रेस हीना खान के मौत की फर्जी खबर वायरल, यहां जानें सच्चाई

 Published : Aug 21, 2024 10:25 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 12:00 am IST

India Tv Fact Check: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हीना खान के मौत की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज अनगिनत संख्या में फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। इन फेक न्यूज में आम आदमी से लेकर बड़ी हस्तियों तक के लिए झूठी खबरें प्रसारित की जाती हैं। इन्हीं झूठी खबरों से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला जुड़ा है टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर कई हैंडल्स से पोस्ट और वीडियो शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि हिना खान की मौत हो गई है। हालांकि, जब India Tv ने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये दावा पूरी तरह से झूठा पाया है। 

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस हिना खान के मौत की खबर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि हिना खान की जर्मनी में मौत हो गई है। फेसबुक पर Facts Diary आईडी ने हिना खान का एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है- "Hina Khan की बॉडी जर्मनी से लाया गया। आखिरी बिदाई देने पंहुचे सलमान।" वहीं, इसी आईडी से 3 दिन पहले भी ऐसी ही वीडियो शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है- "Hina Khan के अंतिम बिदाई में पंहुचा पूरा बॉलीवुड। नहीं रही हिना।"

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

हिना खान की मौत से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। आपको बता दें कि हिना खान ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। जानकारी के मुताबिक, वह इलाज के लिए कीमोथेरेपी ले रही हैं। इसलिए हमने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद से हिना खान की मौत से जुड़ी खबरों के बारे में सर्च किया। हालांकि, हमें किसी भी विश्ववसनीय स्रोत पर ये जानकारी नहीं मिली कि हिना खान की मौत हो गई है। इसके बाद हमने हिना खान के सोशल मीडिया हैंडल्स को सर्च किया। X पर हमें दिखा कि हिना खान ने 17 अगस्त को एक ट्वीट को रिपोस्ट किया है। इसके बाद हमने हिना खान का इंस्टाग्राम हैंडल चेक किया। ऐसे करते ही हमें हिना खान का लैटेस्ट पोस्ट मिला जिसमें उन्होंने बुधवार 21 अगस्त को अपनी तस्वीर पोस्ट की है। मामला साफ था कि हिना खान की मौत नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर झूठी है। 

Fact Check
Image Source : INSTA (@REALHINA)फैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान की मौत की खबर बिल्कुल झूठी है। हिना खान जिंदा हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय भी हैं। लोगों को ऐसी किसी भी झूठी खबर से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: कोलकाता रेप-मर्डर केस की CBI जांच पर डाला जा रहा है राजनीतिक दबाव? जानें क्या है पूरा सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता का नहीं, जानें इसकी सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।