1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: सरकार 'लाडली बहना स्कूटी योजना' के तहत लड़कियों को दी रही फ्री स्कूटी? जानें दावे का सच

Fact Check: सरकार 'लाडली बहना स्कूटी योजना' के तहत लड़कियों को दी रही फ्री स्कूटी? जानें दावे का सच

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 22, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 11:15 pm IST

India TV Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा वायरल हो रहा है कि सरकार लड़कियों को लाडली बहना स्कूटी योजना के तहत फ्री स्कूटी दे रही है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा झूठा साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India TV Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज बड़ी संख्या में फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं। ऐसी खबरों से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है फ्री स्कूटी योजना से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार की ओर से लाडली बहना स्कूटी योजना के तहत लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जा रही है। हालांकि, Fact Check में ये दावा झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक योजना का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है- "लाड़ली बहना स्कूटी योजना 2025 बहनों को मुफ्ट स्कूटी दी जाएगी ताकि वे पढ़ाई ओर नौकरी कर सके। जिन महिलाओं की उम्र 18 से 40 तक है उनको इस यीजना के तहत मिलेंगे। योजना के लिए Hi लिखकर हमें मेसेज करें।" हालांकि, पोस्टर में काफी गलतियां थीं। फेसबुक पर Sarkari Savera नाम की आईडी से इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है- "बहनों को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा! जल्दी करें आवेदन।" इस पोस्ट के साथ ही एक लिंक पर क्लिक करने को भी कहा जा रहा है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या मिला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फ्री स्कूटी योजना की पोस्ट और क्लिक करने को कही जा रही लिंक पर हमें शक हुआ। इसलिए हमने इसकी पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च का सहारा लिया और ये सर्च किया कि क्या सरकार ने कोई लाडली बहना स्कूटी योजना शुरू की है? हमें ऐसी किसी भी सरकारी योजना के बारे में नहीं पता लगा। अधिक सर्च करने पर हमें जानकारी मिली की यूपी सरकार ने 12वीं के रिजल्ट में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने का फैसला किया है। इसके बाद हमने शेयर की गई लिंक को गौर से देखा ये Sarkaripost.in थी। आम तौर पर भारत सरकार की किसी स्कीम के लिंक के आखिर में gov.in और nic.in लिखा होता है। ऐसे में हमें समझ आ गया कि ये पोस्ट फर्जी है।

 

Fact Check में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार लाडली बहना स्कूटी योजना 2025 के तहत महिलाओं को फ्री स्कूटी दे रही है पूरी तरह से फर्जी है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या राहुल गांधी ने कहा 'हिंदू धर्म हमारा नहीं है?', जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या सच में केंद्र सरकार 'PM मोदी AC योजना 2025' के तहत फ्री में 5 स्टार एसी दे रही है? वायरल हो रहे दावे की जानें सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।