1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार पड़ रही है? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: क्या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार पड़ रही है? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 10, 2024 09:11 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 08:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को दिखाया गया है, जिसमें दरारें दिख रही हैं। आइये जानते हैं इस वायरल तस्वीर का पूरा सच क्या है?

Fact Check.- India TV Hindi
Fact Check. Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान होता है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि गुजरात में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार पड़ रही हैं। वहीं अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, India TV ने जब इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को दिखाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में कुछ दरारें दिख रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है, इतनी कम समय में ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसी ही एक पोस्ट के कैप्शन में तस्वीर के साथ लिखा है कि 'कभी भी गिर सकती है। दरार पड़ना शुरू हो गयी'।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

India TV ने की पड़ताल

चूंकि सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही थी और इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का बताकर शेयर किया जा रहा था, इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च पर खबर से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से इस तस्वीर को सर्च किया। इसी क्रम में हमें 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक न्यूज मिली, जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आधारित थी। इस न्यूज में ही हमें यही वायरल तस्वीर देखने को मिली। हालांकि 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की ये न्यूज 31 अक्टूबर 2018 को पब्लिश हुई थी। खबर के अंदर EPA Image का जिक्र था। हमने EPA Image की वेबसाइट पर जाकर चेक किया तो यहां ये तस्वीर 18 अक्टूबर 2018 को निर्माण कार्य के दौरान की ली हुई पता चली। 

EPA Image की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOT/EPA IMAGEEPA Image की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर इस समय की नहीं थी। फैक्ट चेक में पता चला कि ये तस्वीर 2018 की है, जब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण का कार्य हो रहा था। पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल तस्वीर में दिख रही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार का दावा झूठ निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में धारा 370 वापस लाने का किया दावा? जानें इसकी सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर नीतीश और लालू की मुलाकात का वीडियो वायरल, जानें दावे की क्या है सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।