1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पीएम मोदी कर रहे निवेश योजना का प्रचार, प्रतिदिन होगा 1.25 लाख का मुनाफा? जानें क्या है सच्चाई

Fact Check: पीएम मोदी कर रहे निवेश योजना का प्रचार, प्रतिदिन होगा 1.25 लाख का मुनाफा? जानें क्या है सच्चाई

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 04, 2025 11:51 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 12:02 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को एक निवेश योजना का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। इसमें पीएम मोदी बता रहे हैं कि 21 हजार रुपये के निवेश पर प्रतिदिन 1.25 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। लेकिन ये वीडियो पूरी तरह फर्जी है।

PM Modi promoting an investment scheme offering a daily profit of 1.25 Lakh Day Here is the Truth- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : PIB

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं, जो 21 हजार रुपये के निवेश पर प्रतिदिन 1.25 लाख तक का मुनाफा देने का वादा करती है। लेकिन ये वीडियो पूरी तरह गलत है। दरअसल प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस वीडियो की जब जांच की तो पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। पीआईबी ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है, क्योंकि इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी इंग्लिश में बात कर रहे हैं और जिस लहजे में पीएम नरेंद्र मोदी बात कर रहे हैं, ना ही वो लहजा पीएम नरेंद्र मोदी का है और ना ही आवाज पीएम नरेंद्र मोदी की असल आवाज से मैच कर रहा है।

पीआईबी ने किया फैक्ट चेक

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया है। ऐसी कोई निवेश योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू नहीं की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी या भारत सरकार ऐसे किसी भी प्लैटफॉर्म से जुड़ी नहीं है। डीपफेक को आपको मूर्ख न बनाने दीजिए। किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें। दरअसल जो वीडियो है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी भारत की जनता को संबोधित करते दिख रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के मंचों पर अक्सर हिंदी भाषा में ही बात करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को इंग्लिश में बहुत कम बार ही बात करते हुए देखा गया है।

पीएम मोदी के एआई जनरेटेड आवाज का किया इस्तेमाल

साथ ही इस तरह की कोई योजना ना ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है और ना ही ऐसी किसी योजना को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कोई जानकारी साझा की गई है। दरअसल इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के एआई जनरेटेड आवाज का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज और भाषणों के तरीकों को जब देखेंगे तो उससे साफ समझ में आता है कि जैसे पीएम नरेंद्र मोदी को वायरल वीडियो में बोलते हुए दिखाया गया है, पीएम नरेंद्र मोदी उस लहजे में बात ही नहीं करते हैं। इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है। इस तरह के किसी भी फर्जी वीडियो को शेयर करने से आप भी बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।