Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? जानें वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: क्या सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? जानें वायरल तस्वीर का सच

Edited By: Amar Deep Published : Dec 24, 2024 09:12 pm IST, Updated : Dec 24, 2024 09:12 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी ही एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की खूबसूरत तस्वीर, बधाई हो शमी भाई।' एक अन्य पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'दुबई में मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की प्यारी तस्वीर।' इन दोनों पोस्ट पर लोगों ने कई प्रकार के कमेंट भी किए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें।

Image Source : X
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें।

India TV ने की पड़ताल

चूंकि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी और इसे सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की डेटिंग से जोड़कर शेयर किया जा रहा था, ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। इसी पड़ताल के दौरान दावे की पुष्टि के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड का उपयोग करके Google खोज की, लेकिन हमें वायरल पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में मोहम्मद शमी ने इस तरह की पोस्ट पर बयान दिया था। 

मोहम्मद शमी ने कहा, "यह अजीब है और जानबूझकर मनोरंजन के लिए ऐसा किया गया है, लेकिन क्या किया जा सकता है? अगर मैं अपना फोन खोलता हूं, तो मैं ऐसी मीम्स को देखता हूं। मैं केवल यह कहना चाहूंगा कि मुझे लगता है कि मीम्स मनोरंजन के लिए बनाए गए हैं, लेकिन अगर वे किसी के जीवन से संबंधित हैं, तो आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और फिर ऐसी चीजें साझा करनी चाहिए।''

मोहम्मद शमी ने दिया बयान।

Image Source : SCREENSHOT
मोहम्मद शमी ने दिया बयान।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की डेटिंग से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि मोहम्मद शमी ने खुद इस बात का खंडन करते हुए बयान दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: क्या पटना वाले खान सर का निधन हो गया? जानें सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का सच

Fact Check: प्रियंका गांधी वाड्रा के बैग में 'बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ' लिखा गया नारा! जानिए क्या है सच्चाई?

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement