1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: मुंबई एयरपोर्ट का वायरल वीडियो 2024 का, सोशल मीडिया पर बताई जा रही हाल की घटना

Fact Check: मुंबई एयरपोर्ट का वायरल वीडियो 2024 का, सोशल मीडिया पर बताई जा रही हाल की घटना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 23, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 02:58 pm IST

Fact Check: मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को कुछ यूजर्स हाल की घटना बताकर शेयर कर रहे हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

Fact Check: सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें एंकर बता रहा है कि एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक ही रनवे पर एक साथ आ गए थे। वीडियो को कुछ यूजर्स हाल की घटना बताकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में दावा?

फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी पाया गया। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो जून 2024 का है, जब मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि, इंडिगो का विमान एअर इंडिया के विमान के पास पहुंचने से पहले ही उड़ान भर चुका था। अब इसी पुराने वीडियो को हाल की घटना बताकर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 12 सितंबर 2025 को एक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर किया, जिस पर टीवी 9 भारतवर्ष का लोगो लगा हुआ था। साथ ही स्क्रीन पर लिखा हुआ था- मुंबई एयरपोर्ट पर टला हादसा।

वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट
Image Source : SCREENSHOTवायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट

फैक्ट चेक में क्या आया?

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर टीवी9 का लोगो दिखाई दिया। वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च से खंगाला गया, जिससे पता चला कि यह वीडियो टीवी9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर 9 जून 2024 को अपलोड किया गया था।

वीडियो में दिखाया गया है कि मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान लैंडिंग कर रहा था, और उसी रनवे पर थोड़ी ही दूरी पर एअर इंडिया का विमान टेकऑफ कर रहा था। दोनों विमानों के बीच इतनी कम दूरी थी कि बड़े हादसे का खतरा पैदा हो सकता था।

टीवी 9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल के वीडियो का स्क्रीनशॉट
Image Source : SCREENSHOTटीवी 9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल के वीडियो का स्क्रीनशॉट

पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो जून 2024 का है, जब मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि, इंडिगो का विमान एअर इंडिया के विमान के पास पहुंचने से पहले ही उड़ान भर चुका था। अब इसी पुराने वीडियो को हाल की घटना बताकर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।