1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान कट गई बिजली? जानें वायरल हो रही वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान कट गई बिजली? जानें वायरल हो रही वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 07, 2025 06:38 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 06:38 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में हो रहे क्रिकेट मैच दौरान अचानक बिजली कट गई, जिससे पूरे स्टेडियम में अंधेरा छा गया। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में हो रहे क्रिकेट मैच दौरान अचानक बिजली कट गई, जिससे पूरे स्टेडियम में अंधेरा छा गया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में क्रिकेट स्टेडियम की लाइट कट जाने का मामला दिखाया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह क्रिकेट मैच पाकिस्तान में आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का लाइव मैच चल रहा था, तभी बॉलर ने तेज स्पीड में बॉल फेंकी वैसे ही स्टेडियम की फॉक्स लाइट्स बंद हो गई यानि बिजली कट गई है और स्टेडियम में अंधेरा छा जाता है।'

वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTवायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Google कीवर्ड सर्च किया। इस दौरान हमें इसी वीडियो क्लिप से संबंधित कई सारे न्यूज आर्टिकल मिले। स्पोर्ट्स की वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा पर भी इस घटना से संबंधित एक आर्टिकल मिला, जिसमें यह बताया गया कि मैच के दौरान बिजली कटने की घटना न्यूजीलैंड की है। Cricbuzz की वेबसाइट के अनुसार ये मैच न्यूजीलैंड के बे-ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा था। 

न्यूजीलैंड में पॉवर कट से संबंधित आर्टिकल।
Image Source : SCREENSHOTन्यूजीलैंड में पॉवर कट से संबंधित आर्टिकल।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को पाकिस्तान से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: क्या विराट कोहली इस सीजन के बाद IPL से ले लेंगे संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या CSK के फैन ने स्टेडियम में लहराया औरंगजेब के खिलाफ पोस्टर? यहां जानें सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।