बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक्टिंग के अलावा जिस चीज का शौक है वो है फूड। अरे जनाब! ये बात हम नहीं कर रहे बल्कि आलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात का गवाह है। आए दिन आलिया सोशल मीडिया पर तरह तरह की खाने पीने की चीजें पोस्ट करती रहती हैं जो उनके फैंस को ये बताने के लिए काफी है कि वो अपनी फिटनेस के साथ-साथ तरह तरह की चीजें भी खाकर अपने आपको खुश रखती हैं।
आलिया जब अपने दोस्तों के साथ बाहर जाती हैं तो क्या खाना पसंद करती हैं? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो इसका जवाब ये तस्वीर है..जिसमें आलिया अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही टेबल पर प्लेट मे केक रखा हुआ है। दोस्त के साथ आउटिंग की इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- 'वेक एंड केक। '
आलिया भट्ट को केक के अलावा फ्रेंच फ्राइज भी बहुत ज्यादा पसंद है। देखिए आलिया की फ्रेंच फ्राइज खाते हुए ये तस्वीर.. क्यों फ्रेंच फ्राइज देखते ही आ गया ना मुंह में पानी...
आलिया ना केवल खाना पसंद करती हैं बल्कि कई बार किचन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। ये देखिए लजीज केक की तस्वीर जिसे आलिया ने खुद अपनी बहन शाहीन के साथ मिलकर बनाया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- 'घर पर रही और ये केक बनाया प्यारी बहन शाहीन के साथ। चॉकलेट केक बनाया इसके साथ ही फ्री पालियो बनाना ब्रेड भी बनाई।'
खाने की शौकीन आलिया फ्रूट्स के साथ कई और चीजें भी खाती हैं जरा एक नजर देखिए आलिया की प्लेट में क्या क्या होता है...
कुछ वक्त पहले आलिया ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें आलिया की पालतू बिल्ली और एक बाउल नजर आ रहा था। इस तस्वीर से कैप्शन से आप समझ जाएंगे कि आखिर ये क्या है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा था- 'मेरी सिकनस रेमिडी। थोड़ा कद्दू का सूप...।'