Amitabh Bachchan 80th Birthday: हर उम्र के पड़ाव में डैशिंग लगे Big-B, देखें 80 तक का सफर
Amitabh Bachchan 80th Birthday: हर उम्र के पड़ाव में डैशिंग लगे Big-B, देखें 80 तक का सफर
अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मिदन मना रहे हैं। बिग-बी का जन्म साल 1942 में इलाहाबाद में हुआ था। बता दें अमिताभ ने शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
Published : Oct 11, 2022 10:18 am IST, Updated : Oct 18, 2022 12:57 pm IST
1/10Image Source : Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan 80th Birthday: हर उम्र के पड़ाव में डैशिंग लगे Big-B, देखें 80 तक का सफर
2/10Image Source : amitabh bacchan
अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मिदन मना रहे हैं। बिग-बी का जन्म साल 1942 में इलाहाबाद में हुआ था। बता दें अमिताभ ने शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
3/10Image Source : indiatv
अमिताभ को नाटक का बचपन से ही शौक था। इस काम में और कोई नहीं उनके बड़े भाई ने उनकी मदद की। बता दें अमिताभ के बड़े भाई अजिताभ ने उन्हें लेकर फिल्म बनाने की शुरुआत की।
4/10Image Source : indiatv
अजिताभ ने अमिताभ की फोटोज नीना सिंह को दी और नीना ने वो फोटोज ख्वाजा अहमद अब्बास को दी। ख्वाजा अहमद अब्बास को अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए आखिरी हीरो की जरूरत थी।
5/10Image Source : indiatv
बच्चन साहब ने 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी लेकिन 1973 में आई ज़ंजीर से उन्हें कामयाबी मिली थी।
6/10Image Source : indiatv
अमिताभ ने डॉन, दीवार, चुपके-चुपके, शक्ति और सिलसिला समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वर्ष 2000 में उन्होंने छोटे पर्दे यानी टीवी का रुख किया और कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम को होस्ट किया। यह कार्यक्रम 22 साल बाद आज भी जारी है।
7/10Image Source : indiatv
फिल्म जगत में पांच दशक का समय बिता चुके बिग बी आज भी निर्देशकों की पहली पसंद हैं। साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का निर्देशन करने वाले रमेश सिप्पी से लेकर 47 साल बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन करने वाले आयान मुखर्जी तक, सभी निर्देशकों की पहली पसंद बच्चन ही होते हैं।
8/10Image Source : indiatv
अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ इतनी है कि उसमें एक छोटा सा शहर तक खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 3500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
9/10Image Source : indiatv
अमिताभ और जया बच्चन की शादी 3 जून 1973 में हुई थी। शादी के बाद पार्टी जया बच्चन के परिवार के द्वारा भोपाल के बड़ा तालाब के किनारे एक ग्राउंड में इंपीरियल सैबर नाम के एक बहुत ही पुराने होटल में हुई थी।
10/10Image Source : indiatv
अमिताभ बच्चन के 'जलसा' बंगले के बारे में तो सभी जानते हैं। इसके अलावा उनके पास प्रतीक्षा, जनक और वत्स नाम के तीन और बंगले हैं। 2021 में अमिताभ ने जुहू में 31 करोड़ के एक और बंगला खरीदा था।