Published : Jul 12, 2024 08:26 am IST, Updated : Jul 12, 2024 08:26 am IST
1/6Image Source : Instagram
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब शादी के लिए उल्टी गिनती भी शुरू चुकी है। अब से कुछ ही घंटों बाद दोनों फेरे लेने के लिए तैयार सजे-धजे नजर आएंगे। दोनों को आधिकारिक पति पत्नी बने देखने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
2/6Image Source : Instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले कई रस्में पूरी हुईं। इन शादी की रस्मों में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट छाए नजर आए। दोनों के बीच का तालमेल और प्यार भी लोगों को देखने को मिला, जिसकी झलकियां अब तस्वीरों के जरिए सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ दिख रही है।
3/6Image Source : Instagram
सामूहिक विवाह के बाद मामेरू के फंक्शन के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं जो लगातार जारी रहीं। गरबा नाइट, हल्दी, ग्रह शांति, मेहंदी, डांडिया और शिव शक्ति की पूजा एक के बाद एक आयोजित किए गए। हर इवेंट में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी नई और खूबसूरत पोशाकों में नजर आई। दोनों के लिए खास कपड़े और गहने तैयार किए गए थे, जिन्हें देखने वाले देखते ही रह गए।
4/6Image Source : Instagram
शादी की रस्मों से सामने आई झलकियों में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। कभी डांडिया खेलते तो कभी एक-दूजे का हाथ थामे दिखे। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूजे में खोए तो कभी एक दूसरे को बाहों में भरे दिखे। राधिका हर तस्वीर में मुस्कुराती नजर आईं। उनकी इसी मुस्कान को अनंत निहारने से नहीं चूके।
5/6Image Source : Instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बीते कई सालों से साथ हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली। राधिका और अनंत की लव लाइफ तब चर्चा में आई जब अंबानी परिवार की छोटी बहू ईशा अंबानी की शादी के हर फंक्शन में परिवार के सदस्य की तरह ही मौजूद रहीं। यहां तक की वो शादी के दौरान ली गई फैमिली फोटो का भी हिस्सा थीं।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, आज यानी 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेंगे। जिस पल का सभी को इंतजार था वो अब कुछ ही पल दूर है। पूरा अंबानी परिवार इस उत्सव को एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करेगा। नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी।