1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: मां बनने के बाद पहली बार सामने आईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली भी आए नज़र

Photos: मां बनने के बाद पहली बार सामने आईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली भी आए नज़र

Published : Jan 21, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 12:47 pm IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद पहली बार सामने आई हैं। उनके साथ पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नज़र आए। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी थी।
1/5 Image Source : yogen shah

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद पहली बार सामने आई हैं। उनके साथ पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नज़र आए। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

मां बनने के बाद अनुष्का सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं, लेकिन उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी थी। अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीर शेयर की है और लिखा था- क्या शानदार जीत थी टीम इंडिया। यह इंस्पायर कर देने वाली जीत थी, जो सालों बाद आई।  
2/5 Image Source : yogen shah

मां बनने के बाद अनुष्का सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं, लेकिन उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी थी। अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीर शेयर की है और लिखा था- क्या शानदार जीत थी टीम इंडिया। यह इंस्पायर कर देने वाली जीत थी, जो सालों बाद आई।

विराट ने 11 जनवरी को अनाउंसमेंट की थी कि वो और अनुष्का एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। कोहली ने लिखा था- "हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।"
3/5 Image Source : yogen shah

विराट ने 11 जनवरी को अनाउंसमेंट की थी कि वो और अनुष्का एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। कोहली ने लिखा था- "हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।"

बेटी के जन्म दे कुछ दिन बाद विराट ने अपना ट्विटर बायो भी बदला है। उन्होंने लिखा है- एक गौरवशाली पति और पिता।   पिछले साल अगस्त में कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- 'और फिर हम तीन हो गए..जनवरी 2021 में आने वाला है।'
4/5 Image Source : yogen shah

बेटी के जन्म दे कुछ दिन बाद विराट ने अपना ट्विटर बायो भी बदला है। उन्होंने लिखा है- एक गौरवशाली पति और पिता।

पिछले साल अगस्त में कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- 'और फिर हम तीन हो गए..जनवरी 2021 में आने वाला है।'

विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी, जहां कुछ करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।
5/5 Image Source : yogen shah

Advertisement