आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में थी गजब की शान-ओ-शौकत, अनंत-राधिका के सात फेरे से पहले देखें तस्वीरें
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में थी गजब की शान-ओ-शौकत, अनंत-राधिका के सात फेरे से पहले देखें तस्वीरें
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को सिर्फ 10 दिन बचे हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लोगों को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है। इस शादी से पहले आपको आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की झलक दिखाते हैं, जिसमें गजब की शान-ओ-शौकत देकने को मिली थी।
Published : Jul 02, 2024 02:46 pm IST, Updated : Jul 02, 2024 02:46 pm IST
1/6Image Source : Instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का लोगों को इंतजार है, जिसे अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। इस शादी से पहले अंबानी परिवार की एक और शादी की झलक दिखाते हैं। साल 2019 में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त श्लोका मेहता के साथ एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
2/6Image Source : Instagram
आकास अंबानी ने अपनी सालों पुरानी दोस्त को ही हमसफर के रूप में चुना था। श्लोका मेहता रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं। दोनों की शादी खूब चर्चा रही थी। अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तरह ही इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। इस शादी ने सभी को प्रभावित किया था और ये अपने आपमें एक अलग अनुभव दे गई थी।
3/6Image Source : Instagram
शादी के जश्न की शुरुआत सितारों से सजी साफा रस्म और उल्लासमय बारात से हुई थी, जिसमें मुकेश और नीता अंबानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां डांस करती नजर आई थीं। ईशा अंबानी ने भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ अपने भाई की बारात में जमकर डांस किया था।
4/6Image Source : Instagram
करण जौहर, शाहरुख खान और दूल्हे के सबसे अच्छे दोस्त रणबीर कपूर ने भी मंच पर धूम मचा दी थी। इस दौरान मीका सिंह ने भी कुछ शानदार गाने प्रस्तुत किए थे। वहीं शाहरुख खान नीता अंबानी के साथ भी बारात में थिरकते नजर आए थे। इन तस्वीरों की खासा चर्चा रही थी।
5/6Image Source : Instagram
श्लोका मेहता ने अपनी शादी के लि हैवी रेड लहंगा चुना था। इसके साथ ही उन्होंने काफी भारी ज्वेलरी भी कैरी की थीं। उनका ब्राइडल लुक लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं आकाश अंबानी ने शादी के लिए क्रीम कलर की शेरवानी कैरी की थी।
6/6Image Source : Instagram
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की शादी को अब 5 साल हो गए हैं। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं, जिनका नाम पृथ्वी और वेदा है। वैसे आकाश और श्लोका तो खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं, लेकिन अबकी बारी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की। दोनों 12 जुलाई को शादी करेंगे।