प्रकाश झा के निर्देशन में बनी बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज इस सीरीज में एक ‘बाबा’ की कहानी है, जो सेवा की आड़ में लोगों का शोषण करता है। वो ये सब इतनी सफाई से करता है कि जिनका शोषण होता है वो भी इस बात को समझ नहीं पाते हैं।
यह पार्टी मुंबई के अंधेरी में हुई, जहां सीरीज से जुड़े सभी सितारे नजर आए। सभी ने मास्क पहना हुआ था।
प्रकाश झा ने कभी बताया नहीं कि ये सीरीज किस पर बेस्ड है मगर सीरीज देखकर ऐसा लगता है कि ये बाबा राम रहीम पर बेस्ड है।
लेखक हबीब फैजल और निर्देशक प्रकाश झा ने इस सीरीज में धर्म के आड़ में हो रहे धोखाधड़ी के मुद्दे को उठाया है। जिसमें पाखंडी धर्मगुरुओं का अपराध और राजनीति से संबंध को दिखाया गया है।
बॉबी देओल सीरीज में बाबा निराला की भूमिका मे हैं। बॉबी अपने रोल और गेटअप से इम्प्रेस करते हैं। बाबा के सहयोगी की भूमिका में चंदन राय सान्याल का काम भी अच्छा रहा।
इस सीरीज में अध्ययन सुमन, अनुप्रिया गोयनका और अदिति जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। सभी का काम अच्छा है।